वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खुले में पेशाब करता दिखा शख्स, वायरल वीडियो ने सिविक सेंस पर खड़े किए सवाल

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर खुले में पेशाब करते शख्स का वीडियो वायरल, लोगों ने सिविक सेंस की कमी पर जताई नाराजगी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

हितेश तिवारी

Urination Inside Metro Station : दिल्ली मेट्रो को देश की सबसे आधुनिक और अनुशासित पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में गिना जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहां सिविक सेंस की कमी से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने एक बार फिर दिल्ली मेट्रो यात्रियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल क्लिप में एक शख्स मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर खुले में पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना न सिर्फ असहज करने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को लेकर लोग कितने लापरवाह हो चुके हैं।

मेट्रो स्टेशन में पेशाब करने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक लाइन के एक मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर के नीचे कांच की दीवार के पास एक पैसेंजर खुलेआम पेशाब कर रहा है। वीडियो रिकॉर्ड होते ही जब उस शख्स को एहसास होता है कि कोई उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर रहा है, तो वह तुरंत वहां से हटने की कोशिश करता है।

लेकिन तब तक उसकी शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर पहुंच चुकी होती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मिस बरेली (कशिश सिंह) ने शेयर किया है, जिन्होंने कैप्शन में लिखा, “नशे का नशा उतर जाता है, लेकिन गंदी आदत शहर को बर्बाद कर रही है।” उन्होंने यह भी साफ किया कि वीडियो केवल जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्ट किया गया है।

वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग की

इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में नियमों और सजा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो की रूलबुक में स्टेशन परिसर में पेशाब करने को लेकर कोई स्पष्ट जुर्माना तय नहीं है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत कानूनन गलत मानी जाती है और मेट्रो प्रशासन चाहे तो कार्रवाई कर सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी वीडियो शेयर होती रहेंगी, तभी लोग सुधरेंगे।” वहीं दूसरे ने कहा, “प्रॉब्लम सिस्टम की नहीं, सोच की है।” यह वायरल क्लिप एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि शहर की सफाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें