वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जंगल सफारी में मौत से सामना! मगरमच्छ ने पर्यटकों की नाव पर किया हमला, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Crocodile Attack Video जंगल सफारी के दौरान मगरमच्छ के नाव पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि कई यूजर्स इसे एआई जनरेटेड बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Wildlife Viral Video : जंगल सफारी जितनी रोमांचक होती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की गवाही देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जंगल सफारी के दौरान नदी में नाव से घूम रहे पर्यटकों पर अचानक एक विशाल मगरमच्छ हमला कर देता है।

पानी से बाहर निकलकर मगरमच्छ जिस तरह नाव की ओर झपटता है, वह देखने वालों को भी दहला देता है। इस खौफनाक मंजर को देखकर नाव में बैठे पर्यटकों की चीखें निकल जाती हैं और कुछ पल के लिए हालात बेहद डरावने हो जाते हैं।

मगरमच्छ ने पर्यटकों की नाव पर किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक कुछ पर्यटक नाव में बैठकर नदी के आसपास के नज़ारे और जंगली जीवों की तस्वीरें और वीडियो बना रहे होते हैं। तभी नदी के किनारे बैठा एक मगरमच्छ पानी के अंदर चलते हुए धीरे-धीरे नाव के पास पहुंच जाता है।

लोगों को उसकी मौजूदगी का अहसास तो होता है, लेकिन कोई यह नहीं सोचता कि वह हमला भी कर सकता है। जैसे ही नाव मगरमच्छ के बेहद करीब आती है, वह अचानक पानी से करीब दो मीटर ऊपर उछलता है और नाव पर बैठे पर्यटकों की ओर झपट पड़ता है।

लोगों ने बताया वीडियो को AI जनरेटेड

गनीमत यह रही कि मगरमच्छ नाव के अंदर तक नहीं पहुंच पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इस घटना के बाद नाव में बैठे लोग बुरी तरह घबरा जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर संदेह भी जताया जा रहा है। कई यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड है और इसे सिर्फ भ्रामक और डराने वाले कंटेंट के लिए बनाया गया है।

यह वीडियो फेसबुक पर Wildman Adventures नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इन लोगों की आत्मा तो एक पल के लिए शरीर से बाहर आ गई होगी।” वहीं दूसरे ने कहा, “जंगली जानवर है, उसके इतने पास जाना ही क्यों।” कुछ यूजर्स ने साफ लिखा कि यह वीडियो उन्हें एआई से बनाया हुआ लग रहा है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट