बुजुर्ग वायलिन वादक भगवान मलिक और आनंद महिंद्रा (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ

Kolkata Violinist Viral Video : कोलकाता के सड़क किनारे वायलिन बजाकर रोज करीब 100 रुपये कमाने वाले बुजुर्ग कलाकार भगवान मलिक का वीडियो वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने उनकी मदद की।

हितेश तिवारी

Anand Mahindra Helps Artist : कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाकर अपना गुजारा करने वाले बुजुर्ग कलाकार भगवान मलिक की जिंदगी में एक वायरल वीडियो ने नई उम्मीद जगा दी है। रोजाना करीब 100 रुपये की कमाई करने वाले इस कलाकार की भावुक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जब उनका वीडियो देखा तो उन्होंने उनकी मदद करने का फैसला किया।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी कोलकाता ऑफिस की टीम ने भगवान मलिक और उनकी पत्नी का पता लगाकर उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई। उन्होंने लिखा कि यह उनका छोटा-सा योगदान है, लेकिन कलाकारों को सबसे ज्यादा जरूरत सम्मान और उनके हुनर को देखने-समझने वाले दर्शकों की होती है।

बुजुर्ग वायलिन वादक की मदद करेंगे आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने बताया कि मदद मिलने के बाद भगवान मलिक ने उनका धन्यवाद जिस अंदाज में किया, उसने उन्हें बेहद भावुक कर दिया। उन्होंने वायलिन पर 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बजाकर आभार व्यक्त किया। महिंद्रा ने इसे गरिमा और विनम्रता की मिसाल बताते हुए लोगों से अपील की कि वे ऐसे कलाकारों के पास जाएं, उनका संगीत सुनें और उनका हौसला बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसकी कला को सराहने वाला दर्शक होता है। महिंद्रा की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायलिन वादक भगवान मलिक की कहानी वायरल

भगवान मलिक की कहानी सबसे पहले कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने अपने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाई थी। उन्होंने बताया कि भगवान मलिक ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। वायलिन बजाना उन्होंने अपने पिता से सीखा था और पिता के निधन के बाद यही कला उनकी रोजी-रोटी बन गई।

वह हर शाम न्यू टाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यू टाउन आर्ट स्ट्रीट जैसे इलाकों में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक वायलिन बजाते हैं। उनकी पत्नी भी अक्सर उनके साथ बैठती हैं और उनका साथ देती हैं। वायरल वीडियो और आनंद महिंद्रा की मदद के बाद अब बड़ी संख्या में लोग भगवान मलिक के संगीत को सुनने और उनका समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR