आरती उतारते हुए अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
वायरल

CM फडणवीस के घर अमित शाह ने की गणेश आरती... मुंबई दौरे के दूसरे दिन वर्षा बंगले पर रहे मौजूद, देखें VIDEO

Amit Shah Mumbai Visit Ganesh Aarti: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और आरती उतारी। देखें वीडियो।

गोरक्ष पोफली

Amit Shah Ganesh Aarti At Devendra Fadnavis Residence: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। बप्पा के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने पूजाअर्चना की और अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर विघ्नहर्ता की मंगल आरती उतारी।

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इस भक्तिमय क्षण की जानकारी साझा करते हुए तू सुखकर्ता तू दुःखहर्ता विघ्न विनाशक मोरया लिखा और बताया कि अमित शाह ने सपरिवार उनके सरकारी निवास पर भेंट देकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और आरती में भाग लिया।

फडणवीस का परिवार और शिंदे भी हुए शामिल

देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर आयोजित इस आरती में भक्ति और आत्मीयता का माहौल रहा। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस का पूरा परिवार मौजूद रहा।

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे भी वहां विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने भी पूरे विधिविधान व भक्तिभाव के साथ श्री गणेश की आरती उतारी। उपस्थित सभी नेताओं और परिजनों ने बाप्पा के चरणों में नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुखकर्ता दुःखहर्ता के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण

गणेश आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। पूजन के समय सुखकर्ता दुःख हर्ता वार्ता विघ्नाची... जय देव जय देव जय मंगलमूर्ती... दर्शन मात्रे मन कामना पूर्ती... लंबोदर पीतांबर... जैसी पारंपरिक आरती की गूंज रही। आरती का समापन गणपती बाप्पा मोरया के उद्घोष के साथ हुआ।

देवेंद्र फडणवीस ने जताया आभार

देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी निवास स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के शुभ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा बाप्पा के चरणों में विघ्न निवारण और मंगल की प्रार्थना की।

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा