अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

Amit Shah Mumbai Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट तक अहम बैठक हुई। जानें महायुती गठबंधन और आगामी रणनीतियों पर क्या चर्चा हुई।
amit shah meets eknath shinde in mumbai sahyadri guest house meeting
अमित शाह और एकनाथ शिंदे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amit Shah Meets Eknath Shinde In Mumbai: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से सदिच्छा मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच सह्याद्री अतिथिगृह में यह महत्वपूर्ण बैठक लगभग 30 मिनट तक चली। इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल और चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

बैठक में किन मुद्दों पर केंद्रित रही चर्चा?

इस मुलाकात के बाद बातचीत के विशिष्ट बिंदुओं की कोई आधिकारिक घोषणा सार्वजनिक नहीं की गई है, परंतु राज्य के राजनीतिक परिदृश्य और घटनाक्रमों के अनुसार इस आधे घंटे की बैठक में कई अहम विषयों पर सोच- विचार हुआ।

  • केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार सत्ते में है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा मुख्य घटक दल हैं। बैठक में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के बीच प्रशासनिक व नीतिगत समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

  • आगामी राजनीतिक रणनीतियां: अमित शाह के दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्य के राजनीतिक माहौल और आगामी रणनीतियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की संभावना व्यक्त की गई है। महायुती के घटक दलों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने के दृष्टिकोण से इस मुलाकात को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • मराठा आरक्षण आंदोलन का माहौल: यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है, जिसके चलते राज्य का राजनीतिक माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

amit shah meets eknath shinde in mumbai sahyadri guest house meeting
कोरेगांव भीमा जयस्तंभ जमीन विवाद: पुणे कोर्ट से जमादार परिवार को राहत, 9.25 एकड़ पर स्थायी कब्जे का आदेश

अमित शाह का मुंबई दौरा और अन्य कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण सार्वजनिक और संस्थागत कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वे मुंबई में एशियाटिक सोसाइटी के एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे हैं, तथा उनका 'जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' द्वारा आयोजित समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम तय है।

अमित शाह के इस दौरे और एकनाथ शिंदे के साथ हुई 30 मिनट की इस मुलाकात ने राज्य में भविष्य की राजनीतिक दिशा और महायुती गठबंधन की आंतरिक एकजुटता को लेकर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com