गणेशोत्सव के रंग में रंगे महाराष्ट्र के दिग्गज नेता! 8 तस्वीरों में देखें गणपति बप्पा के आगमन की खुशी

Maharashtra Politicians Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव 2026 के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं ने भक्तिभाव से गणपती बप्पा का स्वागत किया। राज्य के नेताओं के घर बप्पा के आगमन की झलकियां देखें।
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 celebrations photos
परिवार के साथ देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)
Updated on
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 devendra fadnavis and family
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित अपने वर्षा आवास पर सपरिवार श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर स्वागत किया। उन्होंने बाप्पा के चरणों में नतमस्तक होकर महाराष्ट्र की जनता के सुखसमृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 nitesh rane and family
भाजपा नेता नितेश राणे ने मुंबई के जुहू स्थित अपने 'अधिश' निवासस्थान पर श्री गणेश मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा की। बप्पा की स्थापना के साथ ही उनके पूरे निवासस्थान पर भक्तिमय माहौल छा गया।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 pankaja munde
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने अपने सरकारी निवासस्थान 'रामटेक' पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलमूर्ति की स्थापना की। गणपती के आगमन से उनके घर और संपूर्ण वातावरण में उत्साह, सकारात्मकता और चैतन्य भर गया।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 nana patole
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नागपुर स्थित अपने घर पर भक्तिभाव से गणपती की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने राज्य में संतोषजनक बारिश, किसानों की समृद्धि और सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 uddhav thackeray and raj thackeray
मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने परिवार के साथ 'मातोश्री' पहुंचे और दोनों परिवारों ने साथ मिलकर गणेश पूजा की। इस अवसर पर आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे भी एक साथ मौजूद रहे।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 raksha khadse
केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से के घर पर बप्पा का मंगलमय आगमन हुआ। उन्होंने विघ्नहर्ता से सभी के जीवन के संकट दूर करने और सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मांगा।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 sunetra pawar
सुनेत्रा पवार ने नवी मुंबई में एनसीपी जिलाध्यक्ष भरत जाधव के घर जाकर श्री गणेश के दर्शन किए। उन्होंने जाधव परिवार से संवाद साधा और सभी के सुख, समृद्धि व सफलता के लिए प्रार्थना की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
maharashtra politicians ganeshotsav 2026 jishnu dev varma
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पावन अवसर पर मुंबई स्थित अपने निवास स्थान में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन के अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विघ्नहर्ता गणपती की आरती उतारी।(सोर्स: सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com