वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

काशी में सनातन विवाह: अमेरिकी कपल ने वैदिक मंत्रों के बीच रचाई शादी, वीडियो वायरल

American Couple Hindu Marriage अमेरिका से आए जेसन और लॉरेन ने काशी के गौरी केदारेश्वर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। सनातन परंपरा से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Kashi Wedding American Couple : सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की राजधानी मानी जाने वाली काशी अब सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शादी के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग अब काशी पहुंचकर भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर रहे हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय संस्कृति की गहराई, आध्यात्मिक सोच और सदियों पुरानी परंपराएं हैं, जो आज भी दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक अमेरिकी कपल को काशी में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह करते देखा गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो अमेरिका के लॉस एंजेलिस के रहने वाले जेसन मैट्जनर और उनकी पत्नी लॉरेन कोजाक का है। दोनों ने शनिवार को काशी के प्रसिद्ध गौरी केदारेश्वर मंदिर में विधिवत सनातन परंपरा के अनुसार विवाह किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराया।

अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। खास बात यह रही कि विवाह के दौरान बोले गए मंत्रों का उच्चारण अंग्रेजी भाषा में भी किया गया, ताकि दोनों उनके अर्थ को पूरी तरह समझ सकें। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद खास और भावुक करने वाला रहा।

वीडियो वायरल पर लोग सनातन परंपरा की तारीफ कर रहे

जेसन ने बताया कि उनका झुकाव बचपन से ही सनातन धर्म, दर्शन और आध्यात्म की ओर रहा है। वह पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं और यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है, जबकि काशी की दूसरी। इस बार काशी में आए बदलावों को देखकर वह काफी प्रभावित नजर आए। वहीं लॉरेन कोजाक पहली बार भारत आई हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन और सादगी उन्हें बेहद पसंद आई।

लॉरेन भगवान शिव को अपना आराध्य मानती हैं और उनके हाथ पर नटराज स्वरूप का टैटू भी बना हुआ है, जबकि जेसन भगवान गणेश के भक्त हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग सनातन परंपरा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान बता रहे हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे