कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

Kulgam CRPF Attack: बीते बुधवार को कुलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने सख्त रूख अपनाया है। रक्षा विशेषज्ञ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इन आतंकी हमलों का जवाब भारत जल्द देगा।
indian force
भारतीय सेनासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कुलगाम आतंकी हमले पर भारत का कड़ा रूख

  • रक्षा विशेषज्ञ ने कहा पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

  • कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Jammu Kashmir, India Pakistan Conflict Defence Expert Statement: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और किश्तवाड़ में सामने आई आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं पर रक्षा विशेषज्ञों ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा और पाकिस्तान को उसकी गतिविधियों का जल्द जवाब मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए आतंकी संगठन लगातार कोशिश कर रहे हैं।

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को समर्थन देने की कोशिशें क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने और आतंकवादी गतिविधियों में कमी आने के बावजूद सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाएं इसी सुरक्षा चुनौती की ओर ध्यान दिलाती हैं।

आतंकवादियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

विशेषज्ञों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। आतंकियों के ठिकानों, उनके मददगारों और स्थानीय नेटवर्क की पहचान करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं। किसी भी आतंकी गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रक्षा मामलों के जानकारों का यह भी कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल मुठभेड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि आतंकियों को मिलने वाली आर्थिक मदद, हथियारों की आपूर्ति और उनके सहयोगियों के नेटवर्क को खत्म करना भी जरूरी है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, संवेदनशील इलोकों में बढ़ गई निगरानी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है।

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ किसी नई सैन्य कार्रवाई को लेकर अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। विशेषज्ञों के बयान उनके आकलन हैं। फिलहाल जांच और सुरक्षा अभियानों के नतीजों पर सबकी नजर बनी हुई है।

indian force
सोलापुर एयरपोर्ट पर रनवे से नीचे उतरा ट्रेनर प्लेन, टेकऑफ करते समय हुआ हादसा
indian force
कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने पाकिस्तान की बताई साजिश

बीते बुधवार कुलगाम में एक नाके पर हुए आतंकी हमले को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने कहा है कि जिस इलाके में हमला हुआ, उसे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का तंत्र भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है।

आतंकवादी अभी भी भारत को नुकसान पहुंचाने और आगे और हमले करने की साजिशें रच रहे हैं। ऐसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। इस ताजा हमले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है, और जो भी आतंकवादी संगठन इसके लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ भारत सही समय आने पर सबसे सख्त कार्रवाई करेगा। इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी आतंकवादी संगठन या हमलावर को मार गिराया जाएगा और खत्म कर दिया जाएगा।