वीडियो का स्क्रीनशॉट। 
वायरल

हेलमेट न पहनने पर कार का चालान! आगरा के गुलशन का अनोखा विरोध, अब रोज कार में भी पहनते हैं हेलमेट

Car Driver Helmet Viral आगरा में एक कार चालक का गलत चालान कटने के बाद उसका शांतिपूर्ण और व्यंग्यात्मक विरोध पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

हितेश तिवारी

Agra Helmet Challan : ताजनगरी आगरा के गुलशन न. इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। गुलशन पेशे से स्कूल संचालक हैं और पिछले कुछ दिनों से एक अनोखी वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, 26 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी स्कॉडा कार का 1100 रुपये का चालान जारी किया। चालान में कारण यह बताया गया कि चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि यह चालान कार से जुड़ा था, बाइक से नहीं।

इस अजीब गलती के बाद गुलशन ने मजाकिया और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का रास्ता चुना। अब वह रोज़ कार चलाते समय हेलमेट पहनते हैं। चाहे सफर कुछ मिनटों का हो या लंबा, वह स्टीयरिंग पकड़ते ही हेलमेट कसे बिना नहीं निकलते।

गुलशन का अनोखा विरोध प्रदर्शन

गुलशन लोहामंडी के सिरकी मंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहीं एक स्कूल भी चलाते हैं। उनका कहना है कि चालान सही है या गलत, इस बहस में पड़ने से बेहतर है कि वे इस गलती को पुलिस के सामने व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाएं। उनका मानना है कि शांतिपूर्ण तरीके से व्यंग्य करना कभी-कभी किसी गलती की तरफ ध्यान दिलाने का सबसे प्रभावी तरीका होता है।

इस मामले पर डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने कहा कि चालान की जांच की जा रही है और अगर कोई गलती पाई जाती है तो उसे ठीक कर दिया जाएगा। पुलिस अभी घटना के कारण और तकनीकी त्रुटि की भी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

गुलशन का यह हटके विरोध सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सड़क पर चलते लोग उन्हें देखकर मुस्कुराते हैं, वीडियो बनाते हैं और मजे लेते हुए पूछते हैं- "कार में हेलमेट क्यों भाई?" इस पर गुलशन हमेशा मुस्कुराकर जवाब देते हैं- “पुलिस ने कहा है, तो पहनना पड़ेगा।”

लोग इसे ट्रैफिक सिस्टम की खामियों पर हल्का-फुल्का लेकिन असरदार कटाक्ष मान रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि व्यंग्य का यह तरीका बिना लड़ाई-झगड़े के संदेश देने का बेहतरीन तरीका है। कुल मिलाकर, यह पूरा मामला ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हास्य और व्यंग्य का लोकप्रिय विषय बन गया है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील