UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: UP में भारत टैक्सी, आगरा में जयपुर हाउस का दावा, पुलिस को HC की फटकार; लखनऊ में हिट एंड रन केस

UP News: पंचायत सहायकों का बढ़ा मानदेय, विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी, मेरठ में चला बुलडोजर, सपा नेत्री का अखिलेश को अल्टीमेटम, राम मंदिर मामला; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

Bharat Taxi UP: पीक ऑवर्स में मनमाने किराये से आजादी! UP में बाइक, ऑटो और कैब का नया सहकारी मॉडल तैयार

यूपी सरकार प्रदेश में ला रही टैक्सी मॉडल

उत्तर प्रदेश के लोगों की यात्रा सुविधा में अब बड़ी क्रांति आने वाली है। डबल इंजन सरकार प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। लखनऊ-कानपुर में सक्रिय ‘भारत टैक्सी’ मॉडल जल्द ही अन्य जिलों में पहुंचाने की तैयारी है। आने वाले समय में इस सुविधा को सभी 75 जिलों तक पहुंचाया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर...

Agra Land Dispute: आगरा कलेक्ट्रेट के बाद जयपुर हाउस पर छिड़ा विवाद, 100 बीघा जमीन पर राजस्थान सरकार का दावा

आगरा विकास प्राधिकरण

आगरा में जमीनों से जुड़े पुराने मालिकाना हक के मामले एक के बाद एक सामने आते दिखाई दे रहे हैं। कलेक्ट्रेट से सटी करीब 10 हजार वर्गगज जमीन को लेकर चल रहा विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि अब जयपुर रियासत की आगरा स्थित करीब 100 बीघा जमीन और ऐतिहासिक संपत्तियों पर राजस्थान सरकार के दावे ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पढ़ें पूरी खबर...

UP पुलिस को HC की फटकार: गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर की सख्त टिप्पणी, लापरवाह अफसरों से वसूला जाएगा मुआवजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस की ओर से गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकलपीठ ने अभिषेक त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2/3 के तहत की गई कार्रवाई को रद्द कर दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को याची को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

Lucknow Hit And Run: रिलेशनशिप विवाद में युवती पर चढ़ाई कार, VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

लखनऊ में हिट एंड रन केस

गुरुग्राम में हिट एंड रन केस के बाद उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास एक युवक द्वारा कार से युवती को टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक शहनवाज अली उसका प्रेमी है।

पढ़ें पूरी खबर...

कागजों में भी खत्म हुआ बिकरू कांड का मुख्य अपराधी विकास दुबे, 2256 दिन बाद जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे अब दस्तावेजों में भी खत्म हो गया है। एनकाउंटर में मारे जाने के बाद विकास दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका था जिसके चलते कुख्यात अपराधी विकास दुबे हकीकत में तो मर गया था लेकिन दस्तावेजों ने उसे जिंदा कर रखा था।

पढ़ें पूरी खबर...

आगरा में महिला नेता के अपमान पर बवाल! मोनिका नाज खान ने छोड़ा पद, अखिलेश यादव को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

मोनिका नाज खान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं, आगरा में समाजवादी पार्टी के भीतर सामने आया विवाद पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा करता नजर आ रहा है। यह साफ संदेश दे रहा है कि सपा में सब कुछ ठीक नहीं चला, यहां घमासान मचा हुआ है। मोनिका नाज खान ने शब्बीर अब्बास, रोहित उर्फ नासिर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर का सख्त रुख, L&T-Tata के अंतिम भुगतान से पहले बैंक गारंटी जरूरी, अब बिल का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

अयोध्या राम मंदिर

राम मंदिर निर्माण कार्य में खर्च होने वाले पैसों के अंतिम भुगतान का अब थर्ड पार्टी ऑडिट किया जाएगा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शामिल कंपनियों को अंतिम भुगतान से पहले बैंक गारंटी देनी होगी, ताकि आने वाले वर्षों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

पढ़ें पूरी खबर...

UP Panchayat Sahayak: पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में ₹9000 की बढ़ोत्तरी; दर्ज मुकदमे भी होंगे वापस

ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य में आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के समय हटाए गए सहायकों की बहाली होगी। साथ ही, उनको हर महीने 9 हजार रुपए दिए जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर; 6 भवनों के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, पुलिस फोर्स तैनात

सेंट्रल मार्केट अपना आशियाना टूटता देख महिला फुट फुट कर रोई

यूपी में मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के अनुपालन में बुधवार की सुबह अवैध निर्माणों और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आवास विकास परिषद और पुलिस, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार सुबह-सुबह ही भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई आरंभ की गई।

पढ़ें पूरी खबर...

आगरा में अंजनी हॉस्पिटल सील; आवासीय भूखंड पर बिना नक्शा पास कराए चल रहा था अस्पताल, CMO कार्यालय रहा मौजूद

अंजनी हॉस्पिटल सील

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिकंदरा योजना में आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित भूखंड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के हॉस्पिटल संचालित किए जाने के मामले में परिषद के प्रवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल के आदेश पर टीम ने अंजनी हॉस्पिटल को सील कर दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला