UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: PRD जवानों को तोहफा, लोहिया ट्रस्ट पर घमासान, अनुकंपा नियुक्ति पर HC का फैसला; UCC पर बयानबाजी

UP News: आंगनवाड़ी कर्मियों को तोहफा, राम मंदिर ट्रस्ट का बयान, प्रिया सरोज की शादी, कानपुर देहात में 208 लोगों पर FIR, UP बोर्ड का नया पैटर्न; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

Yogi Govt Decision: UP के PRD जवानों और आंगनवाड़ी कर्मियों को दोहरा लाभ, मानदेय वृद्धि के साथ कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने समाज के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले पीआरडी स्वयंसेवकों, विद्यालयों की रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के कल्याण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इन सेवा वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ उनके और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपये तक की सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का फैसला किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, सीईओ, अयोध्या श्री राम मंदिर

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से सीईओ के चयन को लेकर अलग-अलग मीडिया मंच पर चल रहे दावों पर सफाई दी है। ट्रस्ट की ओर से बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। महासचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की चयन प्रक्रिया में शामिल न होने का दावा भ्रामक है। वे 11 अगस्त को पहली पाली में इंटरव्यू दिए थे।

पढ़ें पूरी खबर...

लोहिया ट्रस्ट की कमान संभालते ही अखिलेश यादव पर हमलावर हुई BJP, बोली- चाचा शिवपाल पर नहीं है भरोसा

यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों अब लोहिया ट्रस्ट की कमान होगी। अब तक इसकी कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के हाथों थी। शिवपाल सिंह यादव से कमान लिए जाने को लेकर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। मंत्री ओपी राजभर और नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

पढ़ें पूरी खबर...

Kanpur Dehat: इंसाफ मांग रहे लोगों पर ही पुलिस का एक्शन! कारोबारी की मौत मामले में 208 लोगों पर FIR

कानपुर देहात में शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में FIR

कानपुर देहात में कारोबारी कौशल किशोर उर्फ अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए टेंट लगाकर लगभग 16 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए थे। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

UP Board में बड़ा बदलाव; अब रटने के बजाय ज्ञान और समझ की होगी परख, अनुप्रयोग क्षमता पर आधारित होंगे प्रश्न

यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न

यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करते समय केवल रटने की क्षमता पर ही जोर नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजनात्मक क्षमता को भी परखा जाएगा। नई व्यवस्था भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित परख मूल्यांकन केंद्र के निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

UP Police Compassionate Appointment: आश्रितों को देना भी होगा टेस्ट, इलाहाबाद HC ने बरकरार रखा 5 प्रतिशत कोटा

इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में पांच प्रतिशत कोटा और लिखित/ऑब्जेक्टिव टेस्ट की शर्त को वैध करार दिया है। कोर्ट ने इस व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार को तत्काल आर्थिक सहारा देना है, न कि नियमित भर्ती प्रक्रिया को दरकिनार कर नियुक्ति का अधिकार प्रदान करना।

पढ़ें पूरी खबर...

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट आई सामने, लखनऊ के इस होटल में होगा भव्य कार्यक्रम

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की राजनीति में युवा चेहरा मानी जाने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का शादी समारोह 4 दिसंबर को राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित रमाडा होटल में आयोजित किया जाना तय किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

हापुड़ में बिजली तार चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार भी बरामद

घाटल बदमाश

गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार देर रात पुलिस की बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़ हो गई। स्याना-बहादुरगढ़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आटो लोडर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसमें सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

पढ़ें पूरी खबर...

यूपी में केयर इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल से बनेंगे रोजगार के अवसर

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण

उत्तर प्रदेश में बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों की देखभाल को अब संगठित सेवा क्षेत्र से जोड़कर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। योगी सरकार ने ‘केयर इकोनॉमी’ को रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा का नया आधार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

पढ़ें पूरी खबर...

NEET क्वालीफाई किया; फिर भी नहीं थमी महंगे शौक की भूख, लग्जरी लाइफ और गर्लफ्रेंड के लिए की ट्रेनों में चोरी

गिरफ्तारी आरोपी- मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

डॉक्टर बनने के लिए अभ्यर्थी दिन-रात मेहनत करते हैं। परिवार का सपना होता है कि बेटा नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बने और सम्मानजनक जिंदगी जिए। लेकिन आगरा में सामने आया एक मामला इस पूरी कहानी का दूसरा पहलू दिखाता है। जीआरपी के मुताबिक, एक युवक ने नीट परीक्षा क्वालीफाई करने के बावजूद महंगे शौक और लग्जरी लाइफ स्टाइल की चाह में अपराध का रास्ता अपना लिया।

पढ़ें पूरी खबर...

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?