मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

Mohammed Shami Political Entry: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द पार्टी में आ सकते हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Mohammed Shami with yogi
CM योगी के साथ मोहम्मद शमी Source- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शमी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

  • शमी या बीजेपी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • शमी की संभावित राजनीतिक एंट्री से यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो सकती है।

Mohammed Shami Likely to Join BJP: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शमी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक न तो मोहम्मद शमी की ओर से और न ही बीजेपी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में उनके राजनीति में आने से यूपी का सियासी समीकरण बदल सकता है।

Mohammed Shami with yogi
हरभजन सिंह के घर पर पोती कालिख, दीवारों पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', भड़के AAP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल-VIDEO

जयंत चौधरी से की थी मुलाकात

मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री को लेकर सितंबर 2026 में भी चर्चाएं तेज हुई थीं। उस समय उनकी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी। जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शमी राजनीति में कदम रख सकते हैं और उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उस समय भी न तो शमी और न ही आरएलडी ने उनके राजनीति में आने की पुष्टि की थी। अब बीजेपी में शामिल होने की चर्चा सामने आने के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर

मोहम्मद शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने जनवरी 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसी साल नवंबर में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा।

Mohammed Shami with yogi
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

शमी ने भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 229 विकेट हैं। वनडे में उन्होंने 206 और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 विकेट लिए हैं। नवंबर 2026 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया, लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में खेलना जारी रखने की बात कही है।