रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट आई सामने, लखनऊ के इस होटल में होगा भव्य कार्यक्रम

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी।
Rinku Singh-Priya Saroj Wedding
रिंकू सिंह और प्रिया सरोजSource- Social Media
Published on
Updated on

Cricketer Rinku Singh-Priya Saroj Wedding Date: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की राजनीति में युवा चेहरा मानी जाने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का शादी समारोह 4 दिसंबर को राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित रमाडा होटल में आयोजित किया जाना तय किया गया है।

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। क्रिकेट और राजनीति के दो चर्चित चेहरों की इस जोड़ी को लेकर दोनों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

लखनऊ में होगी शादी

जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई का कार्यक्रम पिछले साल लखनऊ के सेंट्रम होटल में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में बेहद सादगी और शालीनता के साथ आयोजित किया गया था। अब जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही है, दोनों परिवारों में तैयारियों का दौर तेज हो गया है।

लखनऊ में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह में खेल, राजनीति और समाज जगत के कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

rinku singh priya saroj wedding date confirmed
रिंकू सिंह एवं प्रिया सरोज (सोर्स- सोशल मीडिया)

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com