Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।
उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के अंदर भी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं। हाल ही में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। इस मामले पर अब उन्होंने सफाई दी है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश यादव को AC कमरों की राजनीति छोड़कर जनता के बीच जाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए चुनावी राजनीति नहीं की जा सकती।
UGC Rollback को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब दिल्ली से निकलकर गांव-देहात तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद अब इसकी गूंज ताजनगरी आगरा में भी सुनाई देने लगी है। मंगलवार को एत्मादपुर तहसील परिसर में UGC Rollback की मांग को लेकर पहुंचे सवर्ण समाज के लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नौशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नौशाद के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को मथुरा जनपद के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री वृंदावन में भक्ति स्थल मार्ग का निरीक्षण, गीता शोध संस्थान का लोकार्पण, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे।
मऊ में महज सात साल की एक नन्हीं बच्ची ने अपने बुलंद हौसले और बेबाक अंदाज से प्रशासन का ध्यान अपने मोहल्ले की बदहाल सड़क की ओर खींचा है। कक्षा एक में पढ़ने वाली समरा नाज़ सोमवार को अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या 17 की कच्ची और जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
कानपुर देहात जनपद में भारी बारिश के चलते सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं ,जनपदवासियों में सांप और जहरीले कीड़ों का डर घर कर गया है।पिछले दो महीने में सांप काटने से कानपुर देहात जनपद में 11 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को वाराणसी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा जैतपुरा थाने के समीप मां बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई और मैदागिन स्थित टाउनहाल गांधी प्रतिमा की ओर बढ़ी। '
ना चाहते हुए भी जनपद मेरठ के शहरवासियों को धूल-मिट्टी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके चलते न केवल फेफड़ों से संबंधित बल्कि आंखों के मरीज भी लगातार सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराने पहुंच रहे है।
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को मातृभक्ति की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक अपनी चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मां को लोहे के बड़े तसले में बैठाकर सिर पर उठाए मंदिर की ओर जाता दिखाई दे रहा है