

Prime Minister Modi at Delhi University: शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय यानी DU के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचने वाले हैं। वहीं अभी मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को प्रधानमंत्री कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे और छात्रों को संबोधित करने के साथ उनसे सीधा संवाद भी करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई है। जिसके सूत्र बताते है कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10 बजे SRCC पहुंच सकते हैं। यहां कॉलेज के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी प्रस्तावित है।
जानकारी में बताया गया है कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने 23 अप्रैल 2026 को अपने 100 वर्ष पूरे किए हैं। ऐसे में शताब्दी वर्ष समारोह कॉलेज के लिए खास महत्व रखता है। जिसको देखते हुए इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की बात की गई है। जैसा कि सभी को पता है कि कॉलेज देश के प्रतिष्ठित कॉमर्स संस्थानों में गिना जाता है और यहां देशभर से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का छात्रों के बीच पहुंचना कार्यक्रम को और खास बनाने वाला है।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी SRCC के छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं। इस दौरान छात्रों के साथ विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की संभावना भी जताई जा रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संवाद का एजेंडा क्या होगा और किन विषयों को इसमें शामिल किया जाने वाला है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री का छात्रों से संवाद शिक्षा, युवाओं की भूमिका और देश के भविष्य जैसे विषयों पर केंद्रित रह सकता है। लेकिन आधिकारिक कार्यक्रम सामने आने के बाद ही इसकी पूरी तस्वीर साफ आ सकेंगी।
इस दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से तैयारियां जारी होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारियों को गति दी जाने लगी है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो सकती हैं। जैसा की सभी को पता है कि प्रधानमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत कई स्तरों पर तैयारियां की जाती हैं।
5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री मोदी SRCC पहुंचकर छात्रों को संबोधित करते हैं तो यह दिन कॉलेज के लिए यादगार बन सकता है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कब की जाती है।