3-4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन आएंगे सीएम योगी, बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन

CM Yogi Mathura Visit: सीएम योगी 3 और 4 सितंबर को मथुरा वृंदावन के दौरे पर रहेंगे। बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
CM Yogi Mathura Visit Mathura-Vrindavan on September 3-4 Detailed Schedule Released
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yogi Adityanath Mathura Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को मथुरा जनपद के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री वृंदावन में भक्ति स्थल मार्ग का निरीक्षण, गीता शोध संस्थान का लोकार्पण, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का भी दौरा करेंगे।

3 सितंबर का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से हेलिपैड-पवनहंस, वृंदावन पहुंचेंगे। 1:05 बजे हेलिपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 1:10 बजे भक्ति स्थल मार्ग, वृंदावन पहुंचेंगे। यहां 1:10 से 1:20 बजे तक भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं अवलोकन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे भक्ति स्थल मार्ग से कार द्वारा प्रस्थान कर 1:25 बजे गीता शोध संस्थान, वृंदावन पहुंचेंगे। यहां 1:25 से दोपहर 2:30 बजे तक आरक्षित (लंच एवं विश्राम) का कार्यक्रम है।

CM Yogi Mathura Visit Mathura-Vrindavan on September 3-4 Detailed Schedule Released
सीएम योगी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; बोले- रेल कनेक्टिविटी से बढ़ेगा व्यापार, पर्यटन और रोजगार

इसके बाद 2:30 से 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 3:30 से शाम 5 बजे तक गीता शोध संस्थान, प्रेम महाविद्यालय का लोकार्पण/शिलान्यास, वृक्षारोपण एवं साधु-संतों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उद्घाटन किया जाएगा।

शाम 5 बजे गीता शोध संस्थान, वृंदावन से कार द्वारा प्रस्थान कर 5:10 बजे श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दर्शन एवं पूजन करेंगे। शाम 5:40 बजे बांके बिहारी मंदिर से प्रस्थान कर 6:10 बजे अशोका अतिथि गृह, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा पहुंचेंगे। यहां रात्रि भोजन एवं विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री का दूसरे दिन 4 सितंबर को सुबह 9:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से कार द्वारा प्रस्थान होगा। 9:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा (गेट नंबर-2) पहुंचेंगे।

CM Yogi Mathura Visit Mathura-Vrindavan on September 3-4 Detailed Schedule Released
लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

सुबह 9:55 से 10:05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन तथा 10:05 से 10:35 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद 10:35 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे अशोका अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:05 बजे हेलिपैड, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:10 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मथुरा से प्रस्थान करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का दो दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरा करीब 22 घंटे का होगा, जिसमें धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के कार्यक्रम शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com