कानपुर देहात में बढ़ा सांपों का आतंक; दो महीने में सर्पदंश से 11 लोगों की मौत, जानिए सांप काटने पर क्या करें

Kanpur Dehat Snakebite Cases: कानपुर देहात में भारी बारिश के बाद सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले दो महीने में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जानिए सांप काटने पर तुरंत क्या करें-
Kanpur Dehat Snakebite Cases Rise After Heavy Rainfall, 11 Deaths Reported in Two Months
सांपों का आतंक(सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kanpur Dehat Snakebite Deaths: कानपुर देहात जनपद में भारी बारिश के चलते सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं ,जनपदवासियों में सांप और जहरीले कीड़ों का डर घर कर गया है।पिछले दो महीने में सांप काटने से कानपुर देहात जनपद में 11 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

बारिश के मौसम में बढ़ती है सांप काटने की घटनाएं

हर वर्ष बारिश के मौसम में सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं लेकिन इस बार बारिश के मौसम में कानपुर देहात जनपद में सांप काटने की घटनाएं ज्यादा बढ़ी हैं जिसकी वजह से पिछले दो महीने में जनपद के 11 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। बारिश के मौसम में सांप के बिलों में पानी भर जाता है जिसकी वजह से वह सूखा स्थान ढूंढते हैं और आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। लोगों से अपनी जान का खतरा समझते हुए संपर्क में आए हुए व्यक्ति को काट लेते हैं।

सांप काटने से महिला की हुई मौत

जनपद में जहरीले सांपों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है।सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के खुजरी गांव की एक महिला की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके सहित दो माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

Kanpur Dehat Snakebite Cases Rise After Heavy Rainfall, 11 Deaths Reported in Two Months
Mathura Janmashtami: 3 से 5 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, QR कोड से मिलेगी दर्शन और ट्रैफिक की जरूरी जानकारी

डेरापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के रहने वाले बाबू किशन की पैंतालीस साल की पत्नी भूरी देवी सोमवार को घर के अंदर कमरे में काम कर रही थीं। वहां सर्पदंश से उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उनको तुरंत सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। यहां मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मां की मौत से पुत्र संजय व बहन प्रिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पिछले दो महीने में ये हुए सांप काटने का शिकार

पिछले दो महीने में कानपुर देहात जनपद में सांप काटने से 11 लोगों की मौत हो गई जिसमें पहली मौत 6 जुलाई को रसूलाबाद के कसमड़ा गांव के अब्दुल हमीद के 15 साल के पुत्र बॉबी की हुई, दूसरी घटना में 8 जुलाई को भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चांदीपुरवा गांव के जय सिंह की 25 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की मौत हो गई। 13 जुलाई को मूसानगर के अनिल की मां 45 साल की माया देवी की सांप काटने से मौत हुई, 18 जुलाई को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव के सतीश कुमार के 7 साल के पुत्र पीयूष की सांप काटने से मौत हो गई।

27 जुलाई को शिवली थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी राजेश गौतम के 8 वर्ष के पुत्र राज की सांप काटने से मौत हो गई, 30 जुलाई को डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी की 7 वर्षीय खुशी की सांप काटने से मौत हो गई, 31 जुलाई को मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरसेड़ा की 80 साल की सरला देवी की सांप काटने से मौत हुई, 8 अगस्त को कंजरी खुर्द के मजरा पोआ के रहने वाले 60 वर्षीय किसान शिव बहादुर सिंह की सांप काटने से मौत हो गई, 28 अगस्त को मकरंदपुर रसूलाबाद निवासी 55 वर्षीय रामनाथ की सांप काटने से मौत हो गई, 29 अगस्त को मद्दीपुरवा उमरन की 60 साल की रामदेवी की सांप काटने से मौत हो गई।

Kanpur Dehat Snakebite Cases Rise After Heavy Rainfall, 11 Deaths Reported in Two Months
Mathura: आधुनिक श्रवण कुमार की मिसाल बना युवक, सिर पर तसला रख माता-पिता को कराए बांके बिहारी के दर्शन

सांप काटने पर क्या करें

- सर्पदंश से घबराएं नहीं, पीड़ित को मानसिक रूप से संभालें।

- सर्पदंश की जगह को स्थिर और नीचे की ओर रखें।

- अंगूठी, जूते, घड़ी या तंग कपड़े तुरंत हटा दें।

- घाव को साबुन और साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं।

- पीड़ित को चलने न दें, स्ट्रेचर के सहारे अस्पताल पहुंचाएं।

-घाव पर पट्टी या रुमाल कसकर बिल्कुल न बांधें

घाव को किसी भी हालत में न काटें और न चूसा

-झाड़-फूंक कराने व देसी उपचार पर भरोसा न करें।

- पीड़ित को सोने न दें, होश में रखने की कोशिश करें।

- पीड़ित को पीठ के बल न लिटाएं, बाईं करवट लिटाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com