कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में दर्दनाक हादसा; 10 श्रद्धालु झुलसे, 2 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम में उस समय हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं को भोजन बांटा जा रहा था। इस हादसे में 10 लोगों के झुलस जाने की खबर है।

अभिषेक सिंह

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम में उस समय हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं को भोजन बांटा जा रहा था। जानकारी के अनुसार भोजन बांटने के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और खिचड़ी का भगोना गिर गया। भगोने में गर्म खिचड़ी होने से कई श्रद्धालु झुलस गए।

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि इस हादसे में पश्चिम बंगाल की 10 महिलाएं झुलस गईं। वहीं, महिलाओं को आश्रम की एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की महिलाएं मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। धार्मिक यात्रा पर आई महिलाएं मंदिर में भोजन वितरण स्थल पर पहुंची थीं। मंदिर में हर दिन की तरह भोजन बांटा जा रहा था। सभी श्रद्धालु प्रसाद पाने के लिए कतार में खड़े थे। इसी बीच खिचड़ी का गर्म भगोना ले जा रहे कर्मचारी का पैर फिसल गया और खिचड़ी श्रद्धालुओं पर गिर गई।

इस हादसे में कई श्रद्धालु झुलस गए, जबकि कई श्रद्धालुओं को मामूली खरोंचें आईं। भगोना गिरने से पश्चिम बंगाल की 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। वहीं, इस घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आश्रम के संचालक ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल श्रद्धालुओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला श्रद्धालुओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे पर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?

इस घटना के बाद आश्रम के संचालक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का बयान भी सामने आया है। गौरी गोपाल आश्रम के संचालक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाता है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जा रहा था। एक कर्मचारी के अचानक पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें