-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- National Capital Delhi Become A Gas Chamber Aqi Has Reached Dangerous Levels In Two Days
गैस चेंबर बनी राजधानी दिल्ली, दो दिनों में खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI, जानिए किस राज्य ने डाला कितना असर?
- Written By: अभिषेक सिंह
देश की राजधानी नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब हो गई है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही राजधानी की हवा 'जहरीली' हो गई है। पराली जलाने की घटनाओं के कारण वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब हो गई है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही राजधानी की हवा ‘जहरीली’ हो गई है। पराली जलाने की घटनाओं के कारण वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटियोरोलॉजी (IITM) के आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर को दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान बढ़कर 35.2% हो गया। जो कि पिछले दिन यानी 31 अक्टूबर को 27.6 प्रतिशत था, जो इस मौसम का उच्चतम स्तर है।
पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत प्रमुख कृषि राज्यों में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की वजह से यह खतरनाक बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि फसल कटाई के बाद पराली जलाना एक आम बात है, जिसमें अगली बुवाई के लिए खेतों को साफ करने के लिए फसल अवशेषों में आग लगा दी जाती है। यह प्रक्रिया किसानों के लिए सुविधाजनक हो सकती है, लेकिन इससे वायुमंडल में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और पीएम 10), नाइट्रोजन ऑक्साइड और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक समेत बड़ी मात्रा में प्रदूषक निकलते हैं।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- पाकिस्तान से…!
सम्बंधित ख़बरें
शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पुराने ट्रक-बस हटाओ, नई EV खरीदो और पाओ 10 साल तक टैक्स में 100% छूट
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
जब ये प्रदूषक उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ आते हैं तो उत्तर भारत और खासकर दिल्ली की वायु गुणवत्ता को काफी हद तक खराब कर देते हैं। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा के एक्यूआई में बढ़ोतरी दिवाली के त्योहार के बाद पराली जलाने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है।
खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI
2 नवंबर को दिल्ली का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया, जो काफी खतरनाक माना जाता है, इतना वायु प्रदूषण कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए काफी खतरनाक है, क्योंकि इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज एक्यूआई 330 दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का एक्यूआई 339 दर्ज किया गया, जो काफी खतरनाक है। पंजाब के अमृतसर में एक्यूआई 368 दर्ज किया गया इसके अलावा जींद और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में भी क्रमश: 337 और 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सैटेलाइट ने बताई सच्चाई
सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग से 5 भारतीय राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी का पता चला है। 2 नवंबर 2024 को सैटेलाइट ने ऐसी 861 घटनाओं का पता लगाया है, जिसमें पंजाब सबसे आगे रहा। पंजाब में पराली जलाने की 379 घटनाएं सामने आईं। जबकि हरियाणा में 19, उत्तर प्रदेश में 87, राजस्थान में 80 और मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 296 घटनाएं हुईं।
पराली जलाने में पंजाब अव्वल
15 सितंबर से लेकर 2 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और एमपी में धान की फसल के अवशेष जलाने की कुल 9,376 घटनाएं दर्ज की गईं। जिसमें पंजाब में सबसे ज्यादा 3,916 घटनाएं दर्ज की गईं। जबकि मध्य प्रदेश में 2302, उत्तर प्रदेश में 1272, राजस्थान में 1036 और हरियाणा में 838 घटनाएं दर्ज की गईं। आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह चिंताजनक स्थिति है, खासकर पंजाब में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हैरान करने वाली है।
यह भी पढ़ें:- ‘गारंटी’ पर छिड़ी नई सियासी जंग, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का धांसू पलटवार
पंजाब में एक नवंबर को पराली जलाने की 587 घटनाएं प्रकाश में आईं। जबकि 31 अक्टूबर यानी दिवाली वाले दिन यानी पराली जलाने के 484 मामले सामने आए। इससे साफ है कि इस पर काबू पाने के लिए व्यापक इंतजाम करने होंगे। मध्य प्रदेश में दो नवंबर को पराली जलाने के 296 मामले सामने आए, जो एक नवंबर को 226 और 31 अक्टूबर को 145 थे। पंजाब में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले संगरूर, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर जैसे प्रमुख जिलों में सामने आ रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश में श्योपुर, रायसेन और होशंगाबाद में।
National capital delhi become a gas chamber aqi has reached dangerous levels in two days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














