लखनऊ में स्नेह स्वाद के दौरान मंचासीन भाजपा नेता। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

UP में BJP मुस्लिमों को साधने में जुटी, क्या है स्नेह स्वाद? जिससे चुनावी खेल करना चाह रही भाजपा

BJP Meeting in UP: लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक स्नेह स्वाद कार्यक्रम किया। इसमें नेताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं में मुसलमानों को बराबर हिस्सा मिल रहा और उनका भरोसा भाजपा पर है।

रंजन कुमार

BJP Muslim Outreach: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा ने हाल में अल्पसंख्यक स्नेह स्वाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी समेत कई उलेमा और भाजपा के कई मंत्री और नेता शामिल हुए थे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मुस्लिम भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने किया। कुंवर बासित अली ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही कि मुस्लिम भाजपा से दूर हो रहा, जबकि सरकारी जिनती योजनाएं लागू हुई हैं, उनमें मुस्लिमों को लगातार शामिल किया गया है।

वक्फ कानून, तीन तलाक और एनआरसी का किया जिक्र

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के यूपी अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने वक्फ कानून, तीन तलाक और एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में मुस्लिमों को समझाया गया कि ये फैसले क्यों जरूरी थे। मस्जिदों और दरगाहों पर जो कार्रवाई हो रही, वह सिर्फ अवैध निर्माण पर हो रही। उनका कहना था कि मुस्लिमों का भरोसा भाजपा पर है। पिछली सरकारों ने सिर्फ मुसलमानों को लूटा है।

भाजपा ने मुस्लिमों को दिया उनका हक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अमील शम्सी ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिमों के लिए जितनी योजनाएं चला रही है, वे सब मुसलमानों के लिए ही हैं। तीन तलाक और वक्फ कानून को लेकर भी भाजपा लगातार काम कर रही। उनका आरोप था कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ मुस्लिमों को भड़काता है। उन्होंने कहा कि आज का मुस्लिम सिर्फ भाजपा पर भरोसा करता है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य दलों ने मुस्लिमों को सिर्फ लूटा है। भाजपा मुस्लिमों को उनका हक दी है। इस कार्यक्रम में मुस्लिमों के मुद्दों को सुना गया और उन पर चर्चा की गई।

सबका साथ-सबका विकास ही उद्देश्य

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे देश की खूबसूरती है कि अलग-अलग मजहब के लोग मिलकर रहते हैं और साथ चलते हैं। जो लोग समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, लोग उनके बहकावे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के बीच प्रचार किया गया कि भाजपा उनके खिलाफ है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है-सबका साथ-सबका विकास।

मुस्लिमों ने कहा, हमें मिला है योजनाओं का फायदा

किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जो काम किया है, वह उनसे पहले कई मंत्री नहीं कर सके थे। सरकार ने किसी भी धर्म या मजहब को नुकसान पहुंचाने वाला काम नहीं किया है। उन्होंने वक्फ बिल का जिक्र करते हुए कहा कि इस बिल को लाने से संपत्तियां बच गईं। कार्यक्रम में मौजूद कई मुसलमानों ने भी कहा कि वे भाजपा के साथ हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं से फायदा मिला है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें