अखिलेश यादव सोर्स- (@samajwadiparty)
उत्तर प्रदेश

यूपी में सीट-शेयरिंग विवाद पर लगा विराम, अखिलेश की पार्टी नेताओं को नसीहत; मन की बात मुझसे शेयर करें

UP Vidhan Sabha: सपा प्रमुख ने यूपी चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर चल रहे बहस को विराम दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी से जुड़ी चिंताओं को लेकर सीधे मुझसे बात करे।

नितिन कुमार राय

Akhilesh Yadav Press Conference: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि वे सीट-बंटवारे की बातचीत पर अपनी राय सिर्फ पार्टी के अंदर ही रखें। यह कदम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए INDIA गठबंधन के सहयोगियों के बीच औपचारिक बातचीत से पहले सार्वजनिक रूप से हो रही खींचतान के बीच उठाया गया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, अखिलेश यादव ने अपनी ही पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल की तीखी टिप्पणियों के बाद सार्वजनिक विवाद को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया। अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अपने सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि सीट-शेयरिंग को लेकर उनकी जो भी राय या चिंताएं हैं, वे हमारे साथ साझा करें।"

सपा सांसद के बयान से विवाद

सीट-शेयरिंग को लेकर यह विवाद SP सांसद शिवपाल सिंह पटेल की वजह से शुरू हुआ, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी की 150 सीटों की कथित मांग को अव्यावहारिक बताया और जरूरत से ज्यादा सीटें देने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी, क्योंकि इससे जीत पर खतरा आ सकता है। पटेल ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन के भारी अंतर का ज़िक्र करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटें जीती थीं, वहीं SP ने 125 सीटें हासिल की थीं।

कांग्रेस पार्टी की मांग पर दिया था बयान

शिवपाल सिंह पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की मांगें बहुत ही अनुचित हैं। उनके पास अभी दो विधायक हैं, जबकि हमारे पास 125 हैं। इस अनुपात के आधार पर उन्हें सात या आठ सीटें मिलनी चाहिए... हम उन्हें 50 सीटें भी दे सकते हैं; इससे ज़्यादा कुछ भी देने का मतलब होगा सीटों की बर्बादी और हार का जोखिम उठाना।"

आराधना मिश्रा ने चर्चा को खारिज किया

पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस की असल क्षमता लगभग 25-30 सीटों की है। और इस बात पर जोर दिया कि अंतिम फैसला SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे। इस मतभेद पर प्रतिक्रिया देते हुए, UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने राज्य-स्तर की चर्चाओं को खारिज कर दिया और कहा कि सीट-शेयरिंग का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन और उसमें शामिल पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए, आराधना मिश्रा ने कहा कि सीटों की संख्या और किसी भी गठबंधन के समय के बारे में कांग्रेस नेतृत्व ही फैसला करेगा।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट