Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

Congress Pargat Singh: परगट सिंह को राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। परगट सिंह ने पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा का संकल्प लिया।
congress pargat singh
परगट सिंहसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Punjab Congress President: कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनने के बाद, परगट सिंह ने शनिवार को पार्टी लीडरशिप का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

परगट सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा, "पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।"

मैं पूरी लगन से काम करूंगा - परगट सिंह

उन्होंने आगे कहा, "मैं पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और अपने राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा।"

परगट सिंह (61) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक में टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

congress pargat singh
Asian Games 2026 Live: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट; कुमकुम और प्रणवी ने जीता गोल्ड

जालंधर से 3 बार विधायक रहे परगट सिंह

वह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले सिंह को राज्य कांग्रेस की कमान ऐसे समय में सौंपी गई है जब राज्य इकाई की लीडरशिप को लेकर हफ़्तों से अंदरूनी कलह चल रही थी, जिससे पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान पर इसके असर को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

congress pargat singh
आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं परगट सिंह

विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले यह जिम्मेदारी मिलने पर राज्य के कई कांग्रेस नेताओं ने परगट सिंह को बधाई दी। शुक्रवार रात जालंधर में पत्रकारों से बात करते हुए परगट सिंह की पत्नी, वरिंदर प्रीत कौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने बताया कि परगट सिंह स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं और उन्होंने अपने जीवन में हर काम पूरे संकल्प के साथ किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग 'बदलाव' का इंतजर कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com