राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

BJP Rajya Sabha Candidates UP: यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP की कोर कमेटी बैठक में 8 सीटों के संभावित उम्मीदवारों पर मंथन होगा। पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, अंतिम फैसला वहीं होगा।
UP Rajya Sabha Election
योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। यूपी भाजपा की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को प्रस्तावित है, जिसमें राज्यसभा की 8 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा। बैठक के बाद दावेदारों का पैनल तैयार कर अंतिम फैसले के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

प्रस्तावित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन 

कोर कमेटी की बैठक का मुख्य एजेंडा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। प्रदेश नेतृत्व राज्यसभा की 8 सीटों के लिए अलग-अलग संभावित दावेदारों के नाम पर चर्चा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक सीट के लिए तीन नामों का पैनल तैयार करने की योजना है। इस तरह प्रदेश स्तर पर संभावित नामों पर चर्चा के बाद पैनल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व लगाएगा।

बैठक में संगठनात्मक समीकरणों के साथ संभावित दावेदारों के नाम पर विस्तार से विचार किए जाने की संभावना है। ऐसे में राज्यसभा के लिए भाजपा किन चेहरों को मैदान में उतारती है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों की निगाहें कोर कमेटी की बैठक और उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी रहेंगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए कब होगा मतदान

चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक खाली राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। सभी सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को निर्धारित है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा हो रहा है। इसी वजह से इन सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

UP Rajya Sabha Election
बेटा कंप्यूटर प्रोग्रामर, बहू वकील..पोते सॉफ्टवेयर इंजीनियर.. फिर भी आश्रम में कट रही 85 साल की जिंदगी

6 अक्टूबर तक होंगे नामांकन 

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जरूरत पड़ने पर उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com