नैनी में 11.91 करोड़ की लागत से बन रहा साहित्यिक पार्क  (सोर्स : नवभारत लाइव)
प्रयागराज

साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संगम नगरी में मिलेगा संरक्षण, नैनी में 11.91 करोड़ से तैयार हो रहा पार्क

Prayagraj Literary Park Open Soon: इस पार्क में साहित्यिक गैलरी, साहित्यिक कैफे,ओपन एयर थिएटर का हो रहा निर्माण, पार्क मे बने सरस्वती पैवेलियन में हिंदी के प्रमुख 9 साहित्यकारों की लगेगी प्रतिमा।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • नैनी में 11.91 करोड़ की लागत से  बनकर तैयार हो रहा साहित्य  पार्क

  • साहित्यिक गैलरी, साहित्यिक कैफे, ओपन एयर थिएटर का हो रहा निर्माण

  • सरस्वती पैवेलियन में हिंदी के प्रमुख 9 साहित्यकारों की लगेगी प्रतिमा

Prayagraj Characterized Religious Literary Cultural Identity: प्रयागराज की पहचान धार्मिक ,साहित्यिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में हैं । प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन से इसकी धार्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाया।

सरकार अब साहित्य की राजधानी रहे इस शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप देते हुए इसे साहित्य तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। प्रयागराज मे साहित्यिक पार्क  का निर्माण किया गया है जिसमे प्रयागराज की साहित्यिक परंपरा और विरासत देखने को मिलेगी

साहित्यिक पार्क का जनवरी में लोकार्पण

प्रयागराज की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित करने के संकल्प के साथ साहित्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रयागराज मे  साहित्यिक पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है । नगर निगम प्रयागराज इसका निर्माण कर रहा है।जिसकी कार्यदाई संस्था सीएनडीएस है । 

सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर सीडी मिश्रा बताते हैं कि प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में शिवालय पार्क के निकट इसका निर्माण किया गया  है।  2.5 एकड़ में इसका निर्माण किया गया  है । इसके लिए कुल शासन से 11.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी । जून 2025 से इसका निर्माण शुरू हुआ और अब इसकी प्रमुख संरचनाएं बनकर  तैयार है ।

फिनिशिंग का कार्य चल रहा है ।अगले साल जनवरी के महीने मे यह जनता के लिए खोल दिया  जायेगा। प्रदेश मे लखनऊ , गोरखपुर और मुरादाबाद  में भी साहित्य पार्क बनाए गए हैं लेकिन प्रयागराज का साहित्य पार्क सबसे बड़ा और अधिक क्षेत्रफल में बनाया गया है ।

साहित्यिक पार्क का जनवरी में होगा लोकार्पण

गूंजेगी निराला और महादेवी की वाणी

कुंभ नगरी प्रयागराज की धार्मिक नगरी  के साथ ही अपनी समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता रहा है। लेकिन कुछ दशकों में इसे संवारने सँजोने  का प्रयास न होने से इसकी साहित्यिक पहचान पीछे छूट गई थी । प्रदेश की योगी सरकार  ने इसे  धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

साहित्यिक पार्क का निर्माण इसी का हिस्सा है  जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को  साहित्य कि इस धरोहर के बारे में जानकारी मिल सकेगी। सीएन डी एस के प्रॉजेक्ट मैनेजर सीडी मिश्रा  का कहना है कि सर्वप्रथम यहां सरस्वती पैवेलियन का निर्माण किया गया है  जिसमें हिंदी के  प्रमुख 16 साहित्यकारों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी ।

पार्क में एमफी थियेटर, विशाल लाइब्रेरी, कन्वेंशन हाल

यहां त्रिवेणी एमफी थियेटर का भी निर्माण किया गया हैं  जहां सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होंगे।  पार्क के अंदर एक विशाल लाइब्रेरी कन्वेंशन हाल हैं  जिसमें इन साहित्यकारों द्वारा सृजित साहित्य और उनकी स्मृतियों  का संकलन होगा।

इसी के अंदर पुस्तक विक्रय केंद्र भी होगा ताकि साहित्य प्रेमी साहित्यकारों की पुस्तकों को अपने साथ ले जा सके। पार्क में एक किड्स जोन भी बच्चों के लिए हैं । खाने पीने के लिए एक फूड प्लाज़ा का भी निर्माण किया जा रहा है ।

प्रयागराज दशकों से साहित्यिक चेतना का केंद्र

हिंदी की समकालीन पत्रिका "नया परिमल" के  सम्पादक , साहित्यकार ,आलोचक एवं कवि डॉ विनम्र सेन सिंह का कहना है कि प्रयागराज दशकों से साहित्यिक चेतना का केंद्र रहा है ।

साहित्यिक पार्क का निर्माण इस साहित्यिक सृजन भूमि से जुड़े उन साहित्यकारों को सम्मान देने के साथ उन्हें नई पीढ़ी के साथ जोड़ने का सेतु तैयार करने जैसा है।

साहित्यिक पार्क नई पीढ़ी को  साहित्य के उनके अवदान और उनसे रूबरू कराने का सबसे बड़ा मंच साबित होगा।

यह पार्क शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा

प्रयागराज में साहित्यिक पार्क का निर्माण न केवल शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि यह पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध साहित्यिक विरासत से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

हिंदी साहित्य के समीक्षक और रचनाकार रवि नंदन सिंह का कहना है कि प्रयागराज एक समय देश में हिंदी साहित्य का प्रमुख केंद्र और साहित्य की राजधानी रहा है।

निराला, महादेवी, हरिवंशराय बच्चन, महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य राम चंद्र शुक्ल, सुमित्रानंदन पंत, उपेन्द्रनाथ अश्क, धर्मवीर भारती ,अज्ञेय ,राम कुमार वर्मा और फ़िराक गोरखपुरी जैसे साहित्यकारों के साहित्य सृजन की साक्षी रही है।

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें