प्रयागराज में माघ मेले से पहले 5.50 करोड़ की लगेगी पेनाल्टी, 15 महीने की देरी पर मंडलायुक्त सख्त

Prayagraj Magh Mela: मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि माघ मेला-2027 को देखते हुए सीवरेज, स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण से जुड़े सभी कार्य समय सीमा में पूरे हों। लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Prayagraj Magh Mela Preparations
माघ मेला तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अत्यधिक गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का आदेश

  • मार्ग से आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर

  • लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Divisional Commissioner Strict Stance: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला-2027 की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं और नगर निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। सलोरी एसटीपी के तहत निर्माणाधीन 32 एमएलडी क्षमता वाले मेन पंपिंग स्टेशन का काम करीब 15 महीने विलंबित होने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था मेसर्स एचएनबी महाराष्ट्र पर अनुबंध की शर्तों के तहत परियोजना लागत का पांच प्रतिशत यानी करीब 5.50 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 20 दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा कर ट्रायल रन शुरू कराने की समय-सीमा तय की।

15 महीने की देरी पर कार्यदायी संस्था पर गिरी गाज

अमिताभ बच्चन पुलिया के निकट नमामि गंगे परियोजना से वित्तपोषित 32 एमएलडी क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसे अगस्त 2025 तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद काम अधूरा है। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने परियोजना प्रबंधक को अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई करने को कहा। नई समय-सीमा के तहत 20 दिसंबर तक निर्माण पूरा कर परीक्षण शुरू करना होगा।

Prayagraj Magh Mela Preparations
माघ मेला तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई(सोर्स: नवभारत लाइव)

कॉस्टल रोड के पास गंदगी देख जताई नाराजगी

मंडलायुक्त ने नागवासुकी मंदिर के निकट महाकुंभ-2025 के दौरान निर्मित कॉस्टल रोड का भी निरीक्षण किया। आसपास अत्यधिक गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। माघ मेले के दौरान इस मार्ग से आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Prayagraj Magh Mela Preparations
प्रयागराज माघ मेला में पहली बार लागू हुई नई व्यवस्था, दूसरे राज्यों की संस्थाओं को मिलेंगी जमीन और सुविधाएं

कूड़ा केंद्र पर लापरवाही, सुपरवाइजर निलंबित करने के निर्देश

सैदाबाद स्थित नगर निगम के कूड़ा संग्रहण एवं हस्तांतरण केंद्र पर भी निरीक्षण के दौरान कूड़े का ढेर मिला। समय से कचरा उठान और निस्तारण नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त साई तेजा को संबंधित जोनल सैनिटरी ऑफिसर (जेडएसओ) और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (एसएफआई) से स्पष्टीकरण मांगने तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

Prayagraj Magh Mela Preparations
माघ मेला तैयारियों में लापरवाही पर कार्रवाई(सोर्स: नवभारत लाइव)

सीवरेज और सफाई व्यवस्था समय से दुरुस्त करने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, गंगा प्रदूषण नियंत्रण परियोजना के प्रभारी सुरेंद्र परमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि माघ मेला-2027 को देखते हुए सीवरेज, स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण से जुड़े सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj Magh Mela Preparations
माघ मेला 2027: संगम की रेती पर शुरू होगा कल्पवास; 15 जनवरी से 45 दिन तक संगम तट पर चलेगा धार्मिक आयोजन