Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update Tomorrow: 22 नवंबर को दिल्ली-NCR में सुबह धुंध और कोहरा छाने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के छह राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। जानें यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का मौसम।
weather update 22 november
सांकेतिक तस्वीरSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली में 22 नवंबर को सुबह धुंध और हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है। तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है।

IMD Weather Forecast 22 November: नवंबर महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR में अब तक दिन की हल्की धूप लोगों को राहत दे रही थी, लेकिन अगले कुछ दिनों में ठंड और तेज़ होने के आसार हैं। सुबह और शाम की हल्की सिहरन अब जल्द ही कड़ाके की सर्दी में बदलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दो दिनों में दिल्ली-NCR का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के मौसम पर भी पड़ेगा।

विभाग ने सुबह के वक्त कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम धुंध और कोहरा छाने का अनुमान जताया है, जिससे सुबह दफ्तर जाने वालों और स्कूल के बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। पूर्वोत्तर के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। बदलते मौसम को देखते हुए यात्रा और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नॉर्थ-ईस्ट के छह राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। नागालैंड से लेकर मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर के कई हिस्सों में बारिश अपना असर दिखा सकती है।

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए विभाग ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने को कहा है, ताकि जलभराव से फसलें खराब न हों। साथ ही, फसलों में सिंचाई या दवाओं के छिड़काव को फिलहाल टालने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, 22 नवंबर को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कल बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं, हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं।

सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति बढ़कर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

weather update 22 november
UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, 23-24 नवंबर को बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में 22 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में सुबह और रात के समय सर्दी का प्रकोप अधिक महसूस किया जाएगा। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल राज्य के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

क्या उत्तराखंड में कल बारिश होगी?

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में कल मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी और पहाड़ी दोनों ही क्षेत्रों में सुबह और देर रात ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग ने 22 नवंबर के लिए राज्य में किसी भी तरह का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को पंजाब में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य में तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। कल के लिए घने कोहरे या किसी गंभीर मौसमी बदलाव को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

weather update 22 november
Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, हरियाणा में कल बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण सुबह के समय हल्की धुंध और ठिठुरन महसूस की जा सकती है। विभाग ने 22 नवंबर के लिए प्रदेश में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।