प्रयागराज में मेट्रो की तैयारी तेज, झूंसी और छिवकी में बनेंगे दो वर्कशॉप, 28 हेक्टेयर से अधिक जमीन चिह्नित

Prayagraj Metro Preparations: 28 हेक्टेयर में से 14 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन सेना से लिए जाने का प्रस्ताव है। इसके बदले पीडीए की ओर से सेना को दूसरी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
Metro soon in Prayagraj
प्रयागराज में मेट्रो को लेकर हलचल तेज(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लगभग 70 किलोमीटर की दूरी में विकसित किया जाएगा मेट्रो नेटवर्क

  • दो अलग-अलग कॉरिडोर तैयार करने की योजना

  • पहला रूट पर 20 और दूसरा कॉरिडोर में 19 स्टेशन होंगे

Metro Land Identified: संगमनगरी में मेट्रो संचालन की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के रूट निर्धारण के बाद अब उसके रखरखाव और परिचालन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसके तहत झूंसी और छिवकी में दो वर्कशॉप बनाने की योजना है। दोनों केंद्रों के लिए 28 हेक्टेयर से अधिक जमीन चिह्नित की गई है। इसमें 14 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन सेना से लिए जाने का प्रस्ताव है। इसके बदले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से सेना को दूसरी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।

prayagraj metro
प्रयागराज मेट्रो परियोजना(सोर्स: नवभारत लाइव)

70 किलोमीटर के दायरे में प्रस्तावित दो मेट्रो रूट

प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के मुताबिक प्रयागराज में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग कॉरिडोर तैयार करने की योजना है। पहला रूट बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक होगा। इसमें 20 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

दूसरा कॉरिडोर शांतिपुरम से छिवकी तक बनाया जाएगा, जिसमें 19 स्टेशन होंगे। दोनों कॉरिडोर को जोड़ने के लिए परेड मैदान में मुख्य स्टेशन बनाने की योजना है। पूरी परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है। मेट्रो में तीन कोच होंगे।

Metro soon in Prayagraj
आगरा मेट्रो ने भरी रफ्तार, 80 किमी प्रति घंटे की गति पर 959 यात्रियों के भार के साथ सफल ट्रायल

खानपुर और छिवकी में बनेंगे रखरखाव केंद्र

मेट्रो के नियमित संचालन के साथ उसकी मरम्मत और तकनीकी देखरेख के लिए दोनों रूटों पर अलग-अलग वर्कशॉप बनाई जाएंगी। बमरौली से सिटी लेक झूंसी वाले कॉरिडोर की मेट्रो के रखरखाव के लिए झूंसी के खानपुर में वर्कशॉप प्रस्तावित है। वहीं, शांतिपुरम से छिवकी तक प्रस्तावित लाइट मेट्रो के लिए छिवकी में सेना की जमीन पर वर्कशॉप बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।

पीडीए की ओर से सेना से जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार जमीन के बदले दूसरी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सचिव विनीत कुमार सिंह के मुताबिक, मेट्रो के रखरखाव केंद्रों के निर्माण के लिए झूंसी और छिवकी में जमीन उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है।

Metro soon in Prayagraj
काशी में मेट्रो चलाएंगे, वरुणा नदी को बनाएंगे स्वच्छ; अखिलेश ने मणिकर्णिका और दालमंडी पर सरकार को घेरा