प्रयागराज माघ मेला में पहली बार लागू हुई नई व्यवस्था, दूसरे राज्यों की संस्थाओं को मिलेंगी जमीन और सुविधाएं

Prayagraj Magh Mela 2027: मेला प्रशासन के अनुसार दूसरे राज्यों की संस्थाओं को भूमि और सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी सहभागिता बढ़ाना है। इस पहल से गैर प्रांतीय संस्थाओं को बेहतर अवसर मिलेगा।
MAGH MELA 2027 PRAYAGRAJ
माघ मेला 2027 प्रयागराज(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लगभग 950 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा माघ मेला

  • पहली बार गैर प्रांतों की संस्थाओं के लिए 25% भूमि आरक्षित

  • माघ मेले की व्यापकता एवं धार्मिक समरसता होगी विस्तारित

Prayagraj Mela Authority Decision: प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाले माघ मेला 2027 में एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। दूसरे राज्यों की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को विशेष प्राथमिकता देने की योजना है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने पहली बार गैर प्रांतों की संस्थाओं के लिए 25 प्रतिशत जमीन और सुविधाएं आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दूसरे राज्यों से आने वाली संस्थाओं को मेला क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। इससे माघ मेले में देश के विभिन्न राज्यों की संस्थाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

पहली बार लागू होगी नई व्यवस्था

अब तक माघ मेले में संस्थाओं को जमीन और सुविधाएं आवंटित करने की व्यवस्था मुख्य रूप से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर संचालित होती थी। इस कारण कई बार दूसरे राज्यों से आने वाली संस्थाओं को पर्याप्त जमीन और सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। वर्ष 2027 में इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए गैर प्रांतों की संस्थाओं के लिए अलग से आरक्षण किया जाएगा। मेला प्रशासन का मानना है कि इससे दूसरे राज्यों की संस्थाओं को बेहतर अवसर मिलेगा।

MAGH MELA 2027 PRAYAGRAJ
माघ मेला 2027: संगम की रेती पर शुरू होगा कल्पवास; 15 जनवरी से 45 दिन तक संगम तट पर चलेगा धार्मिक आयोजन

950 हेक्टेयर में बसेगा माघ मेला

माघ मेला 2027 लगभग 950 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आयोजित किया जाएगा। इस बार मेला क्षेत्र में कुल सात सेक्टर बनाए जाने की योजना है। मेला प्राधिकरण की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के बाद गैर प्रांतीय संस्थाओं के लिए आरक्षित भूमि और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पिछले मेले में बढ़ी थी दूसरे राज्यों की भागीदारी

पिछले माघ मेले में दूसरे राज्यों की संस्थाओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर राज्यों की अनेक संस्थाएं प्रयागराज पहुंची थीं। इसके अतिरिक्त वाराणसी, भदोही, जौनपुर, चित्रकूट, सोनभद्र, गाजीपुर, कानपुर और झांसी की संस्थाएं भी शामिल थीं।

सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

मेला प्रशासन के अनुसार दूसरे राज्यों की संस्थाओं को भूमि और सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी सहभागिता बढ़ाना है। मेला अधिकारी ऋषि राज के मुताबिक इस पहल से गैर प्रांतीय संस्थाओं को बेहतर अवसर मिलेगा और माघ मेले की व्यापकता एवं धार्मिक समरसता को नया विस्तार मिलेगा।

MAGH MELA 2027 PRAYAGRAJ
प्रयागराज माघ मेला 2026: जब कुंभ की भीड़ में बिछड़े भाई, सुपरहिट रहीं बॉलीवुड की ये यादगार फिल्में