आशीर्वाद का दीया (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

आज से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, अतीक की बेनामी संपत्ति पर बने आवासों में भी जलेगा 'आशीर्वाद का दीया'

Prayagraj News: प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। स्कूलों, अस्पतालों, पंचायतों और घाटों पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जनसहभागिता के साथ आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, नगर निगम और नगर पंचायतों समेत विभिन्न विभागों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत विद्यालयों में शाम सात बजे 60 सेकेंड तक ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की पहल शुरू होगी। इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की ओर से निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

बेनामी संपत्ति पर बने आवासों में भी दीप प्रज्ज्वलन

लूकरगंज में अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए बहुमंजिले भवनों में लाभार्थियों के घरों में भी दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी लाभार्थियों के साथ मौजूद रहेंगे। इन आवासीय योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया था।

गांवों में दिव्यांग कल्याण कार्यक्रमों की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निकाय, शहरी वार्ड और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। ग्राम पंचायतों में दिव्यांग कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त को दी गई है। उपयुक्त (श्रम रोजगार) को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों में दीप जलाने की तैयारी का जिम्मा सौंपा गया है।

स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत कार्यालयों में भी जलेगा दीप

जिले के विद्यालयों, चिकित्सालयों और नगर पंचायत कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नदियों के घाटों पर भी दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।

कार्यक्रम के अगले दिन से विद्यालयों में गतिविधियां शुरू होंगी। इनमें छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भी जोड़ा जाएगा। अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी है।

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं