मेरठ में सरकारी आश्वासनों की समीक्षा: मॉडल स्कूल की प्रस्तुति पर समिति ने की बेसिक शिक्षा में बदलाव की सराहना

Assurance Committee Meerut उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति ने विभिन्न विभागों के लंबित आश्वासनों की समीक्षा की। सभापति मौहम्मद फहीम इरफान ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
UP Government Assurance Committee Reviews Pending Assurances in Meerut
उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

UP Government Assurance Committee Meerut: विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के सभापति मौहम्मद फहीम इरफान की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न विभागों के लंबित आश्वासनों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सभापति ने समिति के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। समिति द्वारा नगर विकास, कारागार, खाद्य एवं रसद, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, प्रदूषण, वन विभाग, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, खनन, ऊर्जा, समाज कल्याण आदि विभागों के लंबित आश्वासनों संबंधी प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

सभापति और सदस्यों को शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत

विकास भवन सभागार आगमन पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने सभापति और सदस्यों को शॉल एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान सभापति ने कहा कि, हम सभी का उद्देश्य विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है तथा आमजन को सरकार के विकास कार्यों एवं योजनाओं का ठीक से लाभ उपलब्ध कराना है।

UP Government Assurance Committee Reviews Pending Assurances in Meerut
योगी सरकार का बड़ा फैसला; कक्षा 1 से 5 तक बच्चों को मिलेगा सीखने का नया साधन, 31 अक्टूबर तक तैयार होगा टीएलएम

समिति के समक्ष प्रत्येक विभाग द्वारा लंबित आश्वासनों के सापेक्ष की गई विभागीय कार्यवाही एवं आख्या प्रस्तुत की गई। बिंदुवार समीक्षा एवं निस्तारण की कार्यवाही का अवलोकन करते हुए सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि समिति द्वारा जिन बिंदुओं पर अपेक्षित जांच/निस्तारण आख्या हेतु निर्देशित किया गया है, उसे समय से समिति को उपलब्ध करा दें तथा समिति द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में जो अपेक्षा सुनिश्चित की गई है। उस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मॉडल स्कूल की प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत

समिति के समक्ष जनपद में तैयार किए गए मॉडल स्कूल की प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा बेसिक शिक्षा के स्कूलों में लाए जा रहे आमूल-चूल परिवर्तन एवं सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा की गई। वहीं, जिलाधिकारी डा वीके सिंह ने सभापति को आश्वस्त करते हुए कहा कि समिति ने जो भी सुझाव/निर्देश दिए हैं, उनका प्राथमिकता पर अनुपालन तथा लंबित आश्वासनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस अवसर पर सदस्य मनोज कुमार प्रजापति, सदस्य राजेन्द्र कुमार, सीडीओ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, सीएमओ डा राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com