Varanasi: झाड़ू लेकर उतरे भाजपा नेता, बोले- स्वच्छता को अभियान नहीं, जनआंदोलन बनाना होगा

Varanasi Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
BJP Leaders Conduct Cleanliness Drive in Varanasi Ahead of PM Modi 76th Birthday
झाड़ू लगाते भाजपा नेता(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Varanasi Cleanliness Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में स्वच्छता का संदेश देने के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर आसपास के परिसर की सफाई की। अभियान का नेतृत्व, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद वी.डी. शर्मा तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी.एस. राठौर ने किया। दोनों नेताओं ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और इसे जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

अभियान के दौरान सांसद एवं अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, जो अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और खुशहाल समाज की बुनियाद है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को किया साकार

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान पिछले दशक में शुरू हुए भारत के प्रमुख और महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम के रूप में 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी।

BJP Leaders Conduct Cleanliness Drive in Varanasi Ahead of PM Modi 76th Birthday
पुलिस चौकी पर खड़ी बस से 500 लीटर डीजल चोरी, बस में से दो बैटरी और टूल बॉक्स भी गायब, बस चालक ने की शिकायत

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का प्रभाव केवल शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है। जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को सामाजिक अभियान का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है।

स्वच्छता को हर नागरिक की जिम्मेदारी बनाने पर जोर

भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया और शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे में बदलाव के प्रयासों के साथ स्वच्छता को भी विकास की प्रक्रिया से जोड़ा गया, जिससे देश को तीव्र गति से आगे बढ़ाने की दिशा में काम हुआ।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देशभर में कचरा प्रबंधन के साथ जनजागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

BJP Leaders Conduct Cleanliness Drive in Varanasi Ahead of PM Modi 76th Birthday
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा; ट्रेन की चपेट में आकर करीब 35 बकरियों की मौत, प्रशासन से की मुआवजे की मांग

स्वच्छता अभियान के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश सिंह अलगु, आर.पी. कुशवाहा, अनुप जायसवाल, संतोष सोलापुरकर, संजीव चौरसिया, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, संदीप केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।