पीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी

Ganga Expressway: PM मोदी ने हरदोई से 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6-7 घंटे में! 12 जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे UP की नई 'लाइफलाइन' बनेगा।

अर्पित शुक्ला

Ganga Expressway Inauguration: PM नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश को उसके सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने हरदोई जिले के मल्लावां से 594 किलोमीटर लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया।

यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ यूपी के आर्थिक विकास को नई गति देगा, बल्कि इसे राज्य की “लाइफलाइन” भी माना जा रहा है। यह परियोजना पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को सीधे जोड़ते हुए 12 जिलों और करीब 518 गांवों को कनेक्ट करेगी।

6-7 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज

एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 6–7 घंटे रह जाएगा। इससे उद्योग, व्यापार और कृषि क्षेत्र को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, धार्मिक पर्यटन जैसे संगम और काशी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना की कुल लागत करीब 36,320 करोड़ रुपये बताई गई है।

क्या बोले PM मोदी?

हरदोई में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे का यह “वरदान” मां गंगा का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की नई दिशा तय करेगा और लोगों को कम समय में संगम और काशी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। इस एक्सप्रेसवे के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे नेटवर्क वाला राज्य बन गया है, जो इसकी तेजी से बढ़ती बुनियादी ढांचा क्षमता को दर्शाता है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उद्घाटन कार्यक्रम में PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के दौर में विकास कार्यों में काफी देरी होती थी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब सड़कों के निर्माण के लिए लोगों को दशकों तक इंतजार करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री के अनुसार, पहले परियोजनाओं की सिर्फ घोषणा होती थी और फाइलें वर्षों तक चलती रहती थीं। चुनाव के समय शिलान्यास तो हो जाता था, लेकिन काम पूरा होने का कोई ठोस परिणाम नजर नहीं आता था।

डबल इंजन सरकार की तारीफ

उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल चुकी है और “डबल इंजन सरकार” के तहत योजनाओं पर तेजी से काम होता है। शिलान्यास के साथ-साथ तय समयसीमा में परियोजनाओं का लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वर्तमान व्यवस्था में विकास कार्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल सके।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम