उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Vrindavan Review Meeting: गीता शोध संस्थान में आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी पर जोर दिया।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Division Review Meeting: वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में शनिवार को आगरा मंडल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मंडलायुक्त आगरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा ने की। बैठक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराने पर जोर

बैठक में मथुरा सहित आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया।

भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा

मथुरा-वृंदावन की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को देखते हुए बैठक में मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण प्रमुख मंदिर क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

वृंदावन, मथुरा और आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्व, त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी मंथन किया गया। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और पुलिस गश्त की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से मंडलायुक्त और डीआईजी को अवगत कराया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

इसके अलावा धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, पेयजल, सड़क व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित आगरा मंडल के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने, कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड