राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष बने जितेंद्र उपाध्याय, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Brahmin Seva Sangh News: राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने जितेंद्र उपाध्याय को मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। अंबा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ ने नियुक्ति की घोषणा की
Jitendra Upadhyay Appointed Madhya Pradesh President of Rashtriya Brahmin Seva Sangh
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Rashtriya Brahmin Seva Sangh: राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उपाध्याय की नियुक्ति की गई है। मुरैना जिले के अंबा में आयोजित दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि जितेंद्र उपाध्याय पूर्व में जिला अध्यक्ष के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें पदोन्नति देकर मध्य प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

संगठन के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने जितेंद्र उपाध्याय की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वह अपनी कार्यकुशलता और समर्पण के माध्यम से राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ को मध्य प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Jitendra Upadhyay Appointed Madhya Pradesh President of Rashtriya Brahmin Seva Sangh
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आया नगर निगम सफाई कर्मी, परिजनों ने शव को लेकर किया हंगामा

जल्द शुरू होगी जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया

नवनियुक्त मध्य प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुरैना जिलाध्यक्ष के रूप में पंडित मनोज शर्मा तथा जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में पंडित सोम शर्मा के नाम की भी घोषणा की गई। पंडाल में मौजूद हजारों लोगों ने करतल ध्वनि के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीरज गौड़, मथुरा महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी तपेश पाठक, गोवर्धन अध्यक्ष लाला व्यास, अविनाश शर्मा सहित राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com