दमकल कर्मियों की मानवीय पहल (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

ना आग, ना हादसा… इस बार फरिश्ता बन एक बेजुबान परिंदे की जान बचाने पहुंची फायर ब्रिगेड, सफल रेस्क्यू!

Lucknow Fire Brigade: 24 घंटे सेवा में तैनात रहने वाले दमकल कर्मियों ने एक बार फिर साबित किया कि उनके लिए हर जीवन की अहमियत है। यह रेस्क्यू विभाग की जिम्मेदारी, तत्परता और संवेदनशीलता को दर्शाती है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • कौवे को पतंग की डोर से कराया मुक्त

  • 24 घंटे सेवा में तैनात रहते हैं दमकल कर्मी

  • साबित किया कि हर जीवन है अनमोल

Fire Brigade Heroic Rescue: लखनऊ में दमकल विभाग ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। आमतौर पर आग लगने, इमारतों में फंसे लोगों को निकालने या ऊंचाई पर फंसे लोगों की मदद के लिए पहुंचने वाला दमकल विभाग इस बार एक बेजुबान पक्षी की जान बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। पतंग की डोर में उलझकर पेड़ पर फंसे एक कौवे का फायर ब्रिगेड के जवानों ने सफल रेस्क्यू किया।

यह पूरा मामला लखनऊ के लालबाग क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक कौवा पेड़ पर पतंग की डोर में फंस गया था। डोर में उलझने के कारण वह पेड़ से नीचे नहीं उतर पा रहा था। पेड़ की ऊंचाई अधिक होने के चलते उसे सुरक्षित निकालना भी आसान नहीं था। स्थानीय लोगों की नजर जब पेड़ पर फंसे कौवे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

दमकल विभाग ने हाइड्रोलिक मशीन से किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंच गई। कौवे को सुरक्षित निकालने के लिए हाइड्रोलिक मशीन की मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने सावधानीपूर्वक मशीन को पेड़ के पास पहुंचाया और ऊपर जाकर कौवे को पतंग की डोर से मुक्त कराया। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

दमकल विभाग का यह काम इसलिए भी खास है, क्योंकि उसकी जिम्मेदारी केवल आग बुझाने या इंसानों को संकट से निकालने तक सीमित नहीं है। कोई इमारत में फंसा हो, किसी ऊंची इमारत या टावर पर मदद की जरूरत हो या फिर कोई बेजुबान जानवर मुसीबत में हो, हर परिस्थिति में दमकल कर्मी सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

दिन हो या रात, 24 घंटे सेवा में तैनात रहने वाले दमकल कर्मियों ने एक बार फिर साबित किया कि उनके लिए हर जीवन की अहमियत है। लालबाग में कौवे का यह रेस्क्यू भले ही एक छोटी घटना लगे, लेकिन यह विभाग की जिम्मेदारी, तत्परता और संवेदनशीलता को जरूर दर्शाता है।

इससे पहले भी दमकल विभाग ने किया था कौवे का रेस्क्यू

फायर ब्रिगेड इससे पहले भी बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए आगे आ चुका है। 4 अगस्त 2023 को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पतंग के मांझे में फंसे एक कौवे को दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई थी। घटना पार्क रोड स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के पास की थी।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज