चूहे को रस्सी से बांधकर लगाई आग; बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, झांसी पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज की FIR

Jhansi Viral Video News: चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने जुनैद कुरैशी समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 325 में मुकदमा दर्ज किया है।
Jhansi Animal Cruelty Case: Four Named Accused Booked After Rat Burning Video Goes Viral
सीओ सिटी प्रिया सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटकाया और फिर आग के हवाले कर दिया

  • चार मुस्लिम युवकों पर FIR दर्ज

  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

  • पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Jhansi Animal Cruelty Case: झांसी में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक चूहे को पकड़कर उसके साथ ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक पहले चूहे को रस्सी से बांधते हैं और फिर उसे एक गेट पर लटका देते हैं।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने चूहे के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, इस पूरी घटना को आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया,इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया, वायरल वीडियो में बेजुबान जीव के साथ की गई क्रूरता देखकर लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Jhansi Animal Cruelty Case: Four Named Accused Booked After Rat Burning Video Goes Viral
प्रयागराज: TGT-PGT छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कफन ओढ़कर पुरानी नियमावली की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, देखें VIDEO

वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की, पुलिस ने जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और सफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jhansi Animal Cruelty Case: Four Named Accused Booked After Rat Burning Video Goes Viral
श्रद्धा के नाम पर वसूली का आरोप! बांके बिहारी मंदिर के नाम से कार्तिक दीपदान महोत्सव का पोस्टर वायरल

सीओ सिटी प्रिया सिंह ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में सीओ सिटी प्रिया सिंह बताती हैं कि सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक जिंदा चूहे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको जलाने की घटना सामने आई थी, इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल इस प्रकरण के संबंध में 319/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया है,अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है..

इस घटना ने एक बार फिर बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और उनके साथ होने वाली क्रूरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज मनोरंजन और वीडियो बनाने के लिए किसी जीव को इस तरह प्रताड़ित करने की घटना से पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट- आकाश साहू