कानपुर में सपा नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन दिया (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में सिलेंडर चौराहे पर चला बुलडोजर, महापुरुषों के पोस्टर भी हटे; सपा ने पूछा- आदेश किसका था?

Kanpur Ujjwala Yojana Chowk: कानपुर में केशवपुरम के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार सुबह बुलडोजर चलाकर वहां लगे सिलेंडर और महापुरुषों के पोस्टर हटा दिए गए। इसे सिलेंडर चौराहे के नाम से भी जाना जाने लगा था।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • उज्ज्वला योजना चौराहे से 10 फीट का सिलेंडर और महापुरुषों के पोस्टर हटाए

  • चौराहे का नाम बदलने की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए

  • बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

Kanpur Bulldozer Action: कानपुर के कल्याणपुर स्थित केशवपुरम के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार सुबह बुलडोजर चलाकर वहां लगे सिलेंडर और महापुरुषों के पोस्टर हटा दिए गए। इस चौराहे को उज्ज्वला योजना चौराहा कहा जाता था। इसे सिलेंडर चौराहे के नाम से भी जाना जाने लगा था।

चौराहे पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रचार के लिए करीब 10 फीट ऊंचा सिलेंडर लगाया गया था। इसके साथ ही पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप सहित कई महापुरुषों के पोस्टर भी लगे थे।

चौराहे का नाम बदलने को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन हो चुके थे। विपक्षी दलों की मांग थी कि इसका नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

शुक्रवार सुबह अचानक एक बुलडोजर और ट्रैक्टर चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद बुलडोजर चलाकर वहां लगे सिलेंडर और अन्य निशान हटा दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

चौराहे पर बुलडोजर किसके आदेश पर चला?

केशवपुरम के इस चौराहे पर लगे सिलेंडर को हटाने और बुलडोजर चलाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह चौराहा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रचार का प्रतीक था। हालांकि, इसके नाम को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

विपक्षी दलों का आरोप था कि चौराहे के जरिए भाजपा का प्रचार किया जा रहा है। उनकी मांग थी कि इसका नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां सिलेंडर के साथ पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप की तस्वीरें भी लगाई थीं। साथ ही इन महापुरुषों के नाम पर चौराहे का नाम रखने की मांग की थी।

अब शुक्रवार सुबह इसी चौराहे पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं कि यह कार्रवाई किसके आदेश पर और क्यों की गई।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन

चौराहे पर बुलडोजर चलने की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर चौराहे पर दोबारा महापुरुषों के पोस्टर लगाने की मांग की। साथ ही बुलडोजर चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

सपा ने सरकार पर लगाए महापुरुषों के अपमान के आरोप

जिला अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने भाजपा को महापुरुषों का विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप जयंती पर घोषित छुट्टी भी सरकार ने समाप्त कर दी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि चौराहे पर बुलडोजर किसके आदेश पर चलाया गया और इसे किन लोगों ने चलाया। सपा नेता ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चौराहे पर लगे सिलेंडर के साथ महापुरुषों की तस्वीरें भी थीं। ऐसे में वहां दोबारा महापुरुषों के पोस्टर लगाए जाने चाहिए।

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा