अनुराग ठाकुर (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

रिपोर्ट आने पर सब साफ हो जाएगा...राम मंदिर एसआईटी जांच पर कानपुर में बोले अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur's Kanpur visit: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल से लेकर राम मंदिर तक जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Anurag Thakur Statement During Kanpur visit: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर कानपुर पहुंचे। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को लखनऊ से लेने सतीश महाना के बेटे करण महाना पहुंचे थे। कानपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया।

बाबा आनंदेश्वर मंदिर में किए दर्शन

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला की ओर से आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर पहुंचे है।

शेर आया के लगे नारे

बता दें कि कानपुर में अनुराग ठाकुर करीब 12:45 बजे पहुंचे थे। इस दौरान कौन आया कौन आया, शेर आया शेर आया के नारे लाकर और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके पहले अनुराग ठाकुर का जाजमऊ गंगापुल पर भी स्वागत हुआ।

जहां टीएमसी का झंडा वहा टीएमसी का गुंडा

अनुराग ठाकुर ने टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जहां टीएमसी का झंडा, वहां टीएमसी का गुंडा।" उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक ने बंगाल में तांडव मचा रखा था। बंगाल की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर ममता और टीएमसी के गुंडाराज से मुक्ति का रास्ता चुना है।

उन्होंने दावा किया लगभग 20 सांसदों ने ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी के आंतक और 'तांडव' से तंग आकर जनता के हित में फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो बंगाल में घुसपैठिए, भ्रष्टाचारी और अत्याचारी है...भाजपा राज में उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

SIT की रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिखित अनुरोध पर ही उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है। SIT की रिपोर्ट आने के बाद 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा।

रामभक्तों पर अत्याचार करने वाले सेक रहे राजनीतिक रोटियां

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने हमेशा रामभक्तों पर अत्याचार किया और राम जन्मभूमि पर सवाल उठाए वे कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे। वे आज भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच