ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां 
उत्तर प्रदेश

कोहरे का कहर! ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, कई लोग जख्मी

Greater Noida Accident: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया. बंबावड़ गांव के पास विजिबिलिटी कम होने से आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

अर्पित शुक्ला

Greater Noida 6 Vehicles Collided One After One: राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर छह से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना बंबावड़ गांव के पास घने कोहरे के कारण हुई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क किनारे हटाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय एक्सप्रेसवे पर कोहरा इतना घना था कि लगभग 25 मीटर से ज्यादा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

विजिबिलिटी कम होने की वजह से हादसा

सभी वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सबसे आगे चल रहे वाहन चालक को भ्रम हुआ और उसने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आई करीब आधा दर्जन गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम क्रेन और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी गाड़ियों को सड़क के किनारे हटाकर यातायात बहाल किया। इस दौरान घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया और कई को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि यह इस साल का पहला हादसा है जो कोहरे के कारण हुआ। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि बंबावड़ गांव के पास घने कोहरे की वजह से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी।

घने कोहरे का अलर्ट

बता दें कि आईएमडी ने आशंका जताई कि 15 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घने कोहरे की परत छाई रह सकती है। पूर्वी क्षेत्रों में भी सूर्योदय से पहले दृश्यता काफी कम होने की आशंका जताई गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?