बीजेपी की रैली सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सहित पार्टी के बड़े नेता पदयात्रा में होंगे शामिल

Loktantra Bachao, Arajakta Hatao March: बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व आज गोरखपुर दौरे पर हैं। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। नितिन नवीन आज सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • यूपी दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

  • गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे

  • नितिन नवीन दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे

BJP Nitin Nabin Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 4 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह उनके दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे का हिस्सा है।

नितिन नवीन दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर पर समाप्त होगी।

कौन-कौन होंगे शामिल?

इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल होने वाले हैं। पार्टी ने इस कार्यक्रम में 40 से 50 हजार कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ भाजपा का देशव्यापी अभियान है। पार्टी इसे लोकतंत्र को मजबूत करने और अराजकता के खिलाफ आवाज उठाने के रूप में पेश कर रही है। यह अभियान ऐसे समय में चल रहा है जब विपक्षी दलों के साथ चुनावी प्रक्रिया और संबंधित मुद्दों पर राजनीतिक टकराव जारी है।

इंडिया गठबंधन के नेता लगातार चुनाव में गड़बड़ी का आरोप बीजेपी पर लगा रहे हैं। सीईसी के खिलाफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टी हल्ला बोल रही है।

कई राज्यों में पदयात्रा हो चुकी है

नितिन नवीन इससे पहले दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी इसी अभियान के तहत मार्च की अगुवाई कर चुके हैं। पदयात्रा के बाद नितिन नवीन तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन पहुंचेंगे। वहां वे समाज के प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी होगी। 5 नवंबर को सुबह वे बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और वर्तमान संगठनात्मक इकाइयों के साथ बैठकें होंगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा

इन बैठकों का मकसद आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करना बताया जा रहा है।

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। यहां से इस अभियान और संगठनात्मक बैठकों की शुरुआत को पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। नितिन नवीन का यह दौरा सिर्फ एक पदयात्रा तक सीमित नहीं है। इसमें संगठन की समीक्षा, अनुभवों का आदान-प्रदान और चुनावी रणनीति पर चर्चा भी शामिल है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत