अयोध्या राम मंदिर सौजन्य-IANS
अयोध्या

राम मंदिर का सख्त रुख, L&T-Tata के अंतिम भुगतान से पहले बैंक गारंटी जरूरी, अब बिल का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

Ayodhya Ram Mandir Construction: राम मंदिर निर्माण की कंपनियों को अंतिम भुगतान से पहले बैंक गारंटी देनी होगी। अंतिम बिल का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा।

प्रिया जैस

Ram Mandir Payment Bank Guarantee: राम मंदिर निर्माण कार्य में खर्च होने वाले पैसों के अंतिम भुगतान का अब थर्ड पार्टी ऑडिट किया जाएगा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शामिल कंपनियों को अंतिम भुगतान से पहले बैंक गारंटी देनी होगी, ताकि आने वाले वर्षों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

मंदिर निर्माण में शामिल कंपनियों, विशेष रूप से एलएंडटी और टाटा के अंतिम भुगतान को लेकर हुई चर्चा में बैंक गारंटी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में काम की प्रगति के आधार पर कंपनियों को भुगतान किया जाता रहा है।

कंपनी को देनी होगी बैंक गारंटी

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, अंतिम भुगतान की प्रक्रिया में प्रत्येक कंपनी को निर्माण कार्य के संबंध में बैंक गारंटी देनी होगी। उन्होंने कहा कि बैंक गारंटी से जुड़ी कटौती के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। मिश्रा ने बताया कि अंतिम बिल का तृतीय-पक्ष ऑडिट भी कराया जाएगा।

CEO के चयन पर उठे सवाल

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने अपने पहले सीईओ के रूप में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के चयन को लेकर उठे सवालों पर सफाई दी। पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय की टिप्पणियों के बाद न्यास ने स्पष्ट किया कि मिश्रा ने 11 अगस्त को पहले सत्र में साक्षात्कार दिया था और चयन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। अब परियोजना अंतिम भुगतान तथा आवश्यक समायोजन के चरण में पहुंच गई है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गलत जानकारी को दूर करने के लिए, ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सर्च कमेटी का गठन 6 जुलाई 2026 को किया गया था।

ट्र्स्ट ने दी चयन प्रक्रिया की जानकारी

सर्च कमेटी को 5,585 आवेदन मिले और उसने तीन शहरों (दिल्ली NCR, पुणे, संबलपुर) में AI स्क्रीनिंग और मैन्युअल विशेषज्ञता, दोनों का उपयोग करके कई चरणों में मूल्यांकन किया गया था। 16 उम्मीदवारों को फाइनलिस्ट के तौर पर चुना गया, जिन्होंने 11 और 12 अगस्त 2026 को अयोध्या में आमने-सामने इंटरव्यू में हिस्सा लिया था।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 11 अगस्त 2026 को इंटरव्यू प्रक्रिया के पहले सत्र में भाग लिया था। इसके बाद सर्च कमेटी ने 1 सितंबर 2026 को ट्रस्ट को अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपीं।

2 सितंबर 2026 को, ट्रस्ट ने मीडिया के सामने शीर्ष तीन अनुशंसित उम्मीदवारों में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, संजय प्रतापसिंह विश्वास राव और सुश्री श्रुति भारद्वाज के नामों की घोषणा की थी। ट्रस्ट ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है और चयन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अन्य सवाल का जवाब देने के लिए तथ्यात्मक जानकारी देना जारी रखेगा

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें

Ram Rahim Furlough: 21 दिन की फरलो खत्म, आज सिरसा डेरे से सुनारिया जेल लौटेगा राम रहीम

किशाऊ डैम प्रोजेक्ट पर सहमति बनने में क्यों लगा वर्षों का समय? किन फॉर्मूला से MoU का रास्ता खुला ?