ताजमहल परिसर में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सोर्स- सोशल मीडिया)
आगरा

ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, सावन के तीसरे सोमवार को हिंदूवादियों ने की आरती और शिव चालीसा का पाठ

Shiv Chalisa At Taj Mahal: सावन के तीसरे सोमवार ताजमहल परिसर में हिंदू महासभा नेताओ द्वारा आरती और शिव चालीसा पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ। घटना के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Taj Mahal Security Breach: सावन के तीसरे सोमवार को ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। एक तरफ श्रावण मास और सोमवार को देखते हुए ताजमहल समेत आगरा के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रखा गया था, वहीं दूसरी तरफ हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर ताजमहल परिसर में आरती की और शिव चालीसा का पाठ भी किया।

इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ताजमहल के उत्तरी भाग में यमुना नदी पार कर हिंदूवादी करीब आधा घंटे रुके और सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी...

पहले भी किया गया था गंगाजल चढ़ाने का प्रयास

दरअसल, सावन के महीने में हिंदूवादी संगठन लंबे समय से ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ बताते हुए इसे शिव मंदिर होने का दावा करते रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से सावन के सोमवार को ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने के प्रयास भी किए जाते रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सिविल पुलिस और पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था के चलते ऐसे प्रयासों को रोका जाता रहा है।

15 अगस्त को ताजमहल परिसर में फहराया तिरंगा

15 अगस्त को भी हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने के प्रयास का मामला सामने आया था, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने नाकाम कर दिया था। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार को सामने आया वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने दावा किया कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है और हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर के लिए संघर्ष से हिंदू पीछे नहीं हटेगा और आवश्यकता पड़ी तो किसी भी तरह की कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

पर्यटन को लेकर पूछे गए सवाल पर अज्जू चौहान ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए दावा किया कि धार्मिक पहचान सामने आने से पर्यटकों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ सकती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- ‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!