
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे। यात्रा को लेकर जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आज आखिरी दिन है। कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने को लेकर तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी। JPSC-JSSC मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार आज दोपहर 2 बजे आंदोलनरत छात्रों से बातचीत करेगी। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज भोपाल की अदालत में सुनवाई होगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...