PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- ‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’

APP VS BJP Controversy: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया। बोले देशभक्त हूं, इसलिए मुझे गर्व है। इसके पहले, पी.चिदंबरम ने भी खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था।
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Arvind Kejriwal Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तीखा पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि अगर देश में अच्छी व्यवस्था, बेहतर सरकारी स्कूल और अस्पताल, बिजली-पानी, सीवर व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मांग करना ‘दिमागी नक्सलवाद’ है, तो वह खुद को ‘दिमागी नक्सली’ मानते हैं और उन्हें इस पर गर्व है।

केजरीवाल ने बाबा साहेब आंबेडकर का किया जिक्र

केजरीवाल ने देश में चर्चित तमाम मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से न डरने वाला तथा विकसित भारत का सपना देखने वाला व्यक्ति भी पीएम की नजर में ‘दिमागी नक्सली’ है। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने देश में बराबरी की लड़ाई लड़ी अगर वे आज जिंदा होते तो शायद उन्हें भी इसी नाम से पुकारा जाता।

Arvind Kejriwal
BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

PM मोदी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार

केजरीवाल ने आगे कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी नहीं डरता है, जो एक विकसित भारत का सपना देखता है, वो प्रधानमंत्री मोदी के हिसाब से दिमागी नक्सली है। उन्होंने कहा कि आज अगर शहीद भगत सिंह जिंदा होते, तो पीएम मोदी उनको भी दिमागी नक्सली बोलने में पीछे नहीं रहते, जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी, पीएम मोदी उनको भी नहीं छोड़ते और दिमागी नक्सली बोलते।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला

AAP के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल ने देश के तमाम मुद्दों का उठाते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, स्कूल और अस्पताल, बिजली-पानी, सीवर व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त न भारत का सपना देखता है, वह प्रधानमंत्री के कहे गए बातों से दिमागी नक्सली है।

‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल, आपके हिसाब से दिमागी नक्सली हूं, क्योंकि मैं एक सच्चा देशभक्त हूं, और मुझे इस बात का गर्व है। अगर भारत के खिलाफ कोई कुछ गलत करेगा या कोई कुछ बोलेगा, तो केजरीवाल पूरी ताकत के साथ उसका सामना करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com