समाजवादी पार्टी महानगर आगरा (सोर्स- फोटो नवभारत)
आगरा

सड़कें धंसीं तो गरमाई सियासत, सपा ने PNC प्रोजेक्टों के तकनीकी ऑडिट की उठाई मांग, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Samajwadi Party Agra: टूटी सड़कों और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सपा ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। PNC प्रोजेक्टों की स्वतंत्र तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Agra Municipal Corporation Roads: शहर की बदहाल सड़कों, जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने इन मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्यों की स्वतंत्र तकनीकी जांच, जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के बाद ही धंसने लगी सड़कें

सपा ने विशेष रूप से PNC Infratech द्वारा निर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को निशाने पर लिया। पार्टी का आरोप है कि करीब 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के कुछ ही समय बाद सड़क धंसने, दरारें और अन्य खामियां सामने आना निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रभावित हिस्से में करीब 300 मीटर तक सड़क के धंसने के बाद NHAI ने टोल वसूली रोकने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

मरम्मत के दौरान सड़क सुखाने के लिए पेडेस्टल पंखों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला और गरमा गया। इसको लेकर भी निर्माण तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठे।

सपा ने PNC से जुड़े वर्ष रिश्वत प्रकरण का किया उल्लेख

सपा ने सवाल उठाया कि जिस कंपनी के प्रोजेक्ट पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई चल रही है, उसी कंपनी को जुलाई 2026 में NHAI की ओर से करीब ₹3,483 करोड़ के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट मिले। इनमें बाराबंकी-मुस्तफाबाद और मुस्तफाबाद-बिसवरिया खंड शामिल हैं।

ज्ञापन में PNC से जुड़े वर्ष 2024 के कथित रिश्वत प्रकरण का भी उल्लेख किया गया। CBI ने उस मामले में NHAI के तत्कालीन जीएम पुरुषोत्तम लाल चौधरी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था और PNC के कुछ कर्मचारियों के नाम भी मामले में सामने आए थे। कंपनी के एमडी योगेश कुमार जैन के परिसर में भी CBI ने तलाशी ली थी। हालांकि, इन आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे बड़े-बड़े गड्ढे

सपा ने आगरा नगर निगम की सड़कों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि नगर निगम की सड़कों और बड़े निर्माण प्रोजेक्टों का तकनीकी ऑडिट कराया जाए।

सपा ने PNC से जुड़े प्रोजेक्टों में यदि अनियमितता या लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई, कंपनी को नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने और संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि सड़क और पुल जैसी सार्वजनिक संपत्तियों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई