मुख्यमंत्री ने 46,800 छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट
इलाहबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त किया
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी हुआ शासनादेश
यूपीपीसीएस 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीपीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया है। साथ ही नई मेरिट लिस्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी दोबारा होगी।
यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
यूपी में निवर्तमान ग्राम प्रधानों को छह माह और प्रशासक बनाए रखने के फैसले पर पंचायती राज विभाग की ओर से शासनादेश जारी हुआ जिसके बाद अब ग्राम प्रधान आने वाले छह माह तक अपनी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार से ग्राम प्रधानों के प्रशासक के रूप में नए छह माह की अवधि शुरू हुई।
सीएम योगी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही इन युवाओं के सरकारी सेवा में काम करने का रास्ता साफ हो गया है।
सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए समय, समर्पण और स्पष्ट विजन चाहिए। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को माफिया और उपद्रव प्रदेश बनाकर युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।
समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़वाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर फर्जी करोड़ों वोट जोड़ने जा रही है। वोटर गायब होने का केवल नैरेटिव बनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बलिया की अदालत ने करीब 23 साल पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) शैलेश पांडेय की अदालत ने यह कदम सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर उठाया है। अदालत की ओर से इस मामले में जमानतदारों को भी कानूनी नोटिस जारी किया गया है।
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अपील करने की तैयारी में है। आयोग ने अदालत के आदेश का परीक्षण शुरू कर दिया है।
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर अश्वनी कुशवाहा समेत चार लोगों की जान चली गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें मृतक दंपति के दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्व संभाग में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी दो दिनों तक दोनों हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।