ब्लू आधार कार्ड क्या होता है, (डिजाइन फोटो) 
यूटिलिटी

Blue Aadhaar Card क्या है, सामान्य आधार कार्ड से ये कितना अलग; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें सबकुछ

Apply Blue Aadhaar Card: बैंक में खाता खुलवाना हो या कॉलेज में एडमिशन लेना हो, इन सभी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार 'ब्लू आधार कार्ड' भी जारी करती है?

मनोज आर्या

How To Make Blue Aadhaar Card Online: भारत में इन दिनों आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाना हो या कॉलेज में एडमिशन लेना हो, इन सभी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार 'ब्लू आधार कार्ड' भी जारी करती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे की 'ब्लू आधार कार्ड' क्या होता है, और इस तरह की सुविधा किसकी दी जाती है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) नवजात या कम उम्र के बच्चों को ब्लू आधार कार्ड (Baal Aadhaar Card) की सुविधा देता है। जिससे छोटे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने का प्रोसेस पहले बहुत ज्यादा आसान हो गई है। इसके लिए आपको आधार सेंटर तक जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि UIDAI अधिकारी खुद आपके घर आकर बच्चे का आधार बनाएंगे। यहां स्टेप बाया स्टेप प्रोसेस को जानते हैं।

ब्लू आधार कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद "My Aadhaar" टैब में जाकर "Book an Appointment" को सेलेक्ट करें।
  • शहर और आधार सेवा केंद्र चुन कर नए आधार एनरोलमेंट फॉर चाइल्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर इंटर करें।
  • इसके बाद आपको OTP आएगा और अपॉइंटमेंट मिल जाएगा।

अब अपॉइंटमेंट वाले दिन जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर बच्चे के साथ आधार सेंटर जाएं। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता या पिता का आधार कार्ड जरूरी होता है। केंद्र पर पेरेंट्स की बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होती है और बच्चे की फोटो खींची जाती है।

ब्लू आधार कार्ड के लिए उम्र सीमा क्या है?

बाल आधार कार्ड (Child Aadhaar biometric update) में किसी न्यूनतम उम्र नहीं होती है। इसमें नवजात शिशु का भी Aadhaar कार्ड बनवा सकते हैं। बायोमेट्रिक 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नहीं लिया जाता, सिर्फ चेहरे की फोटो खींची जाती है। साथ ही माता-पिता के Aadhaar से लिंक कर दिया जाता है।

कार्ड डिलीवरी और भविष्य में बायोमेट्रिक अपडेट

आपको एक स्लिप मिलेगी। अब 60 से 90 दिनों के भीतर आपके बच्चे का Aadhaar कार्ड दिए गए पते पर डिलीवर हो जाएगा है। यहां यह ध्यान दें कि 5 साल और 15 साल पूरे होने पर बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। इससे आधार आगे के लिए भी काम आता रहेगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर