- Hindi News »
- Utility News »
- What Is The Full Form Of Vb G Ram G Due To Which There Is A Ruckus In The Parliament
VB-G RAM G Full Form: ‘वीबी-जी राम जी’ बिल का फुल फॉर्म क्या है, जिसको लेकर संसद में मचा है बवाल
VB-G RAM G: सरकार द्वारा संसद में लाए गए इस बिल का विपक्षी पार्टियां पूरे दमखम के साथ विरोध कर रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती।
- Written By: मनोज आर्या

वीबी-जी राम जी 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Full Form of ‘VB-G RAM G’: लोकसभा में आज एनडीए सरकार की ओर ‘वीबी जी राम जी’ बिल पेश किया गया। जिसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत विपक्षी की सभी राजनीतिक पार्टियां इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही हैं। गौरतब है कि मनरेगा को खत्म करते हुए सरकार नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून लेकर आई है। इसका नाम ‘VB G RAM G’ बिल रखा गया है।
इस बिल में 100 दिन की बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी होगी। वहीं, मनरेगा में 100 दिन रोजगार की गारंटी होती थी। इस बिल को लेकर संसद में हंगामा मचा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘VB G RAM G’ का फुल फॉर्म क्या है, जो फिलहाल चर्चा में है।
क्या है ‘VB G RAM G’ का फुल फॉर्म?
- V- विकसित
- B- भारत
- G- गारंटी फॉर
- R- रोजगार एंड
- A- आजीविका
- M- मिशन
- G- ग्रामीण
प्रियंका गांधी ने बिल का किया विरोध
सरकार द्वारा संसद में लाए गए इस बिल का विपक्षी पार्टियां पूरे दमखम के साथ विरोध कर रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती। इसमें खर्चा बहुत होता है इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि वे बेवजह ऐसा क्यों कर रहे हैं। MGNREGA ने गरीब लोगों को 100 दिन के रोज़गार का अधिकार दिया था। यह बिल उस अधिकार को कमजोर करेगा… उन्होंने दिनों की संख्या तो बढ़ा दी है लेकिन मजदूरी नहीं बढ़ाई है।
प्रियंक गांधी ने आगे कहा कि पहले ग्राम पंचायत तय करती थी कि MGNREGA का काम कहां और किस तरह का होगा, लेकिन यह बिल कहता है कि केंद्र सरकार तय करेगी कि फंड कहां और कब देना है, इसलिए ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है। हमें यह बिल हर तरह से गलत लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
FASTag को लेकर NHAI सख्त, शीशे पर सही से नहीं लगाया तो देना पड़ेगा दोगुना टोल या ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है
Ganga Expressway का सुरक्षा कवच: नींद आते ही ड्राइवर को जगाएगा अलार्म, जाने कैसे काम करेगा नया सिस्टम
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
Citizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में भूचाल! क्यों आई अचानक इतनी बड़ी बिकवाली? जानिए वो 3 ट्रिगर, जिसने 10 शेयरों को डुबोया
चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने भी उठाया सवाल
वहीं, मोदी सरकार में शामिल और NDA के सहयोगी दलों में से एक चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीएस ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही इस बिल के बाद राज्य सरकारों पर पड़ने वाले वित्तीय भार का जिक्र भी किया है। लेकिन वो सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार भी हैं।
What is the full form of vb g ram g due to which there is a ruckus in the parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMTrigrhi Rajyog:11 मई को बन रहा है त्रिग्रही राजयोग, सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत!
May 04, 2026 | 07:19 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन घोटाला, ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलक पर शिकंजा, बैंक खाते में मिले 1.13 करोड़
May 04, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














