बैंक में बंद रहेगा कामकाज।  
यूटिलिटी

आज से 4 दिन बैंक बंद, SBI ने देर रात नोटिस जारी कर खाताधारकों को किया सतर्क

Bank Strike: बैंक को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है। आज से अगले 4 दिनों तक देश भर के बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इसे लेकर एसबीआई ने शुक्रवार की देर रात आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

रंजन कुमार

Bank Strike News: आप बैंक से जुड़ा जरूरी काम निपटाने की सोच रहे तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। शनिवार से 4 दिनों तक बैंकों में कामकाज ठप रहने वाला है। छुट्टियों और फिर मंगलवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के चलते बैंक ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी देर रात नोटिस जारी कर करोड़ों ग्राहकों को आगाह कर दिया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। छुट्टियों और हड़ताल के चलते बैंक लगातार चार दिन (24 से 27 जनवरी तक) बंद रहेंगे।

24 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश।

25 जनवरी: साप्ताहिक अवकाश।

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश।

27 जनवरी: 5 डे बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर देशव्यापी बैंक हड़ताल।

SBI ने जारी किया नोटिस

एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बैंक यूनियनों ने 26 जनवरी की आधी रात से 27 जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक ने कहा कि हमने शाखाओं में कामकाज सामान्य रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, फिर भी हड़ताल के चलते सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे पैसे के लेन-देन या अन्य जरूरी कामों के लिए नेट बैंकिंग, योनो (YONO) ऐप और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाओं का सहारा लें, क्योंकि ये सेवाएं बिना रुकावट के चलती रहेंगी।

क्यों हो रही हड़ताल?

जोधपुर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि 8 मार्च 2024 को आईबीए (IBA) और यूनियंस के बीच 5 डे वीक पर समझौता हुआ था, लेकिन केंद्र सरकार इसे मंजूरी देने में देरी कर रही। हड़ताल से पहले दिल्ली में सुलह की कोशिशें भी की गईं। मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई दो दौर की बैठकें बेनतीजा रहीं, जिसके बाद बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का अंतिम फैसला ले लिया।

जोधपुर में आक्रोश रैली

हड़ताल को सफल बनाने के लिए जोधपुर में बैंक कर्मचारियों ने विशाल आक्रोश रैली निकाली। रैली शास्त्री नगर स्थित एसबीआई से शुरू होकर मुख्य चौराहों से होती हुई वापस बैंक पर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुझाव

आपको चेक क्लियरेंस, केवाईसी या नकदी जमा जैसे काम करने हैं तो उन्हें आज निपटा लें या बुधवार तक का इंतजार करें। एटीएम में भी नकदी की किल्लत हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी रखें।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें