Bank Holiday: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

December Bank Holiday: इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
Banks will remain closed for 18 days in December, RBI released the list of holidays
बैंक बंद। इमेज-एआई
Updated on

December 2025 Bank Holiday: दिसंबर की शुरुआत भी होने वाली है। साल का आखिरी महीना आयोजनों से भरा होता है, इसलिए बैंकिंग सर्विसों पर भी इसका असर दिखेगा। दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम करने से पहले छुट्टियों की पूरी सूची देखना जरूरी है, ताकि समय और मेहनत बच सके। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंकों की छुट्टियों की राज्यवार लिस्ट जारी करता है।

इसमें बताया जाता है कि किस दिन किस कारण से और किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह जरूरी इसलिए है, क्योंकि सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टियां लागू नहीं होतीं। कई त्योहार स्थानीय होते और कुछ छुट्टियां केवल खास राज्यों में मान्य होती हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। दिसंबर में छुट्टियों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को भी बैंक छुट्टी रहेगी।

पूरे महीने की राज्यवार छुट्टी की लिस्ट

1 दिसंबर: इंडिजिनस फेथ डे- अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद। 3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस। इस दिन गोवा के बैंक बंद होंगे। 12 दिसंबर: पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस- मेघालय में छुट्टी। 18 दिसंबर: गुरु घासीदास जयंती-छत्तीसगढ़ और मेघालय में छुट्टी। 19 दिसंबर: मुक्ति दिवस- गोवा में बैंक बंद। 24 दिसंबर: क्रिसमस ईव- मेघालय और मिजोरम में छुट्टी। 25 दिसंबर: क्रिसमस-अधिकतर राज्यों में छुट्टी। 26 दिसंबर: क्रिसमस सेलिब्रेशन-मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना और हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती की छुट्टी। 27 दिसंबर: गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बैंक बंद। 30 दिसंबर: यू कियांग नांगबाह दिवस पर मेघालय वहीं तामु लोसर पर्व-सिक्किम में बैंक बंद रहेगा। 31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या- मणिपुर और मिजोरम में छुट्टी रहेगी।

छटि्टयां अधिक होने से ब्रांचों में बढ़ेगी भीड़

अगले महीने बैंकों में छुट्टियों की संख्या अधिक होने के कारण शाखाओं में भीड़ बढ़ सकती है। इस कारण कैश जमा, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट बनवाने जैसे कामों में देरी हो सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप अपना बैंकिंग काम पहले ही पूरा कर लें, ताकि छुट्टियों की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस 24×7 उपलब्ध रहेंगी। मगर, कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए आपको बैंक शाखा में जाना ही पड़ता है। अपने शहर की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए ही दिसंबर महीने का बैंकिंग प्लान बनाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com